
‘Panchayat 4’ में किसिंग सीन देने पर बोलीं रिंकी, मेकर्स को बदलनी पड़ी स्क्रिप्ट
Panchayat 4: वेब सीरीज पंचायत सीजन 4 की चर्चा खूब चल रही है। सचिव जी और रिंकी की लव स्टोरी परवान चढ़ चुकी है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि सान्विका (Sanvikaa) ने एक्टर जितेंद्र कुमार को किस करने के लिए मना कर दिया था।
Panchayat 4 : अमेजन प्राइम वीडियो की पॉपुलर वेब सीरीज ‘पंचायत’ की सीजन 4 इन दिनों काफी चर्चा में है। चौथे सीजन की स्टोरी राजनीति में उलझी दिखी, जो कई सवाल छोड़ जाती है। सीरीज के फेमस किरदारों में से एक अभिषेक सचिव जी (Jitendra) और रिंकी (Sanvikaa) भी रहे हैं। दोनों की केमिस्ट्री को लोगों ने इस बार के सीजन में खूब पसंद किया। ऐसे में अब हाल ही में दिए इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने सचिव जी के साथ रोमांटिक केमिस्ट्री के साथ किसिंग सीन देने को लेकर बात की।
किसिंग सीन की बात सुन मांगा दो दिन का वक्त
सांविका ने बताया कि शुरुआत में जब इसकी नेरेशन हुई थी तो उनसे किसी ने कुछ नहीं कहा। लेकिन फिर इस सीजन के डायरेक्टर अक्षत ने उनसे बात की और बताया कि इस सीजन में उन्होंने एक सीन डाला हुआ है, जिसमें सीरीज के कैरेक्टर सचिव जी और रिंकी के बीच किस होगी। रिंकी बताती हैं कि इससे पहले सीन कुछ और था। दोनों एक गाड़ी में होते हैं। वो गिर जाती हैं और फिर उनके बीच किस होती है। किसिंग सीन की बात सुनने के बाद उन्होंने दो दिन का वक्त सोचने के लिए मांगा था कि इसे करने में कितनी कंफर्टेबल हैं।
ये भी पढ़े-
‘पंचायत’ सीजन 4 : सीरीज की सफलता से गदगद ‘प्रधान जी’, बताया- ‘सभी के लिए कुछ है’
हालांकि, एक्ट्रेस बताती हैं कि अक्षत ने उन्हें क्लियर किया था कि वो किसिंग सीन को भद्दी तरह से शूट नहीं करेंगे। सांविका कहती हैं कि जब ऐसे सीन्स शूट करते हैं तो अजीब तो लगता ही है। वो बहुत असहज हो गई थीं।
हालांकि पंचायत सीजन 4 को देखने पर आपको पता लगेगा कि रिंकी और सचिव जी के बीच पानी की टंकी के ऊपर एक किसिंग सीन दिखाया गया है, लेकिन जब दोनों नजदीक आते हैं, तब स्क्रीन ब्लैक कर दी जाती है। जिसके तहत वह किसिंग सीन सिर्फ दिखावटी रहा है।
ये भी पढ़े-
Panchayat Season 4 Review: चुनावी बवंडर में फंसा फुलेरा, कई सवालों का जबाब अब भी अधूरे
पंचायत 4 रही सफल





