
Pati Patni Aur Woh Do: तीन हसीनाओं संग इश्क लड़ाएंगे आयुष्मान खुराना, रिलीज डेट आई सामने
Pati Patni Aur Woh Do Release Date: 6 साल बाद मुदस्सर अजीज फिर से कॉमेडी और रोमांस का तड़का लगाने जा रहे हैं। उन्होंने पति पत्नी और वो के सीक्वल पति पत्नी और वो दो का एलान कर दिया है।
Pati Patni Aur Woh Do: बॉलीवुड अगले साल सितारों से सजी एक धमाकेदार फिल्म के लिए तैयार है. आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत स्टारर अपकमिंग फिल्म पति पत्नी और वो दो की रिलीज डेट का पता चल गया है. वहीं मेकर्स ने फिल्म का पहला पोस्टर भी रिलीज कर दिया है. इस फिल्म को लेकर फैन्स काफी एक्साइटेड हैं. वहीं सभी को एक साथ एक ही फिल्म में देखना काफी मजेदार होने वाला है.
सारा, रकुल और वामिका के साथ इश्क लड़ाते दिखेंगे आयुष्मान
जाने-माने फिल्म समीक्षक और ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर फिल्म का नया पोस्टर साझा कर इसकी रिलीज तारीख का ऐलान किया है। इसी के साथ ये भी पता चला है कि इस बार फिल्म में दो नहीं, बल्कि तीन-तीन अभिनेत्रियां होंगी। एक हैं सारा अली खान, दूसरी हैं रकुल प्रीत सिंह और तीसरी हैं वामिका गब्बी। इन तीनों हीरोइनों के साथ आयुष्मान रोमांस करते दिखेंगे, जबकि ‘पति पत्नी और वो’ में कार्तिक के साथ दो अभिनेत्रियां थीं।
View this post on Instagram
‘पति पत्नी और वो दो’ (Pati Patni Aur Woh Do) की रिलीज डेट को देखकर कहा जा सकता है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लॉन्ग वीकेंड का फायदा उठाने वाली है। इस फिल्म को मुदस्सर अजीज डायरेक्ट कर रहे हैं तो वहीं फिल्म को प्रोड्यूस भूषण कुमार और रेणु रवि चोपड़ा द्वारा किया जा रहा है।
ये भी पढ़े-
दंगल गर्ल Zaira Wasim ने किया निकाह, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें
बता दें कि साल 2019 में आई मूवी ‘पति पत्नी और वो’ में कार्तिक आर्यन ने मुख्य भूमिका अदा की थी। उनके साथ फिल्म में भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे भी नजर आई थीं। वहीं अब ये देखना दिलचस्प होगा कि आयुष्मान खुराना की मौजूदगी में ये फिल्म बड़े पर्दे पर क्या कमाल करती है।
ये भी पढ़े-
Bigg Boss 19: ‘मजाक के नाम पर बदतमीजी…’, शहनाज गिल के भाई की सलमान ने लगाई क्लास





