
Hari Hara Veer Mallu: पवन कल्याण की ‘हरि हर वीर मल्लु’ रिलीज, फिल्म देख दर्शक हुए निराश
Hari Hara Veer Mallu X Review: पवन कल्याण की ‘हरि हर वीर मल्लु’ आज रिलीज हो गई है। हालांकि, फिल्म देखकर लौटे दर्शक पवन कल्याण से खुश नजर नहीं आ रहे हैं।
Hari Hara Veer Mallu X Review: जहां एक ओर इस हफ्ते कोई भी बड़ी बॉलीवुड फिल्म रिलीज नहीं हो रही. तो दूसरी तरफ एक बड़ी साउथ फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक दी है. जो है- पवन कल्याण और बॉबी देओल की ‘हरि हरा वीरा मल्लू’. फिलहाल इसका पहला पार्ट आया है, जो लंबे वक्त से पोस्टपोन हो रहा था. इस फिल्म का पवन कल्याण के चाहने वालों को बेसब्री से इंतजार था. वहीं बॉबी देओल भी खूंखार औरंगजेब बने दिख रहे हैं.
‘हरि हर वीरा मल्लू’ देख निराश हुए दर्शक
पवन कल्याण की ‘हरि हर वीर मल्लु’ को लेकर यूजर्स की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। पवन कल्याण के फैंस जहां फिल्म की तारीफ कर रहे हैं, तो वहीं कई यूजर्स फिल्म से काफी निराश होकर लौटे हैं। एक यूजर ने फिल्म को निराशाजनक बताते हुए लिखा, ‘हरि हर वीर मल्लु पवन कल्याण को एक पैन इंडिया स्टार बनाने से चूक जाती है। फिल्म का वीएफएक्स ट्रेलर से भी ज्यादा खराब है। जबकि पवन कल्याण को देखकर ऐसा लगता है जैसे उनका मन ही न हो एक्टिंग करने का।’
#HariHaraVeerMallu (Telugu|2025) – THEATRE!
PK Screen Presence OK. Bad 1st Hlf & Worst 2nd Hlf. VFX work horrible. Narration doesnt hv a proper flow, scenes r like bits and pieces stick together. Forced Religion angle doesnt help. Other than Keeravani’s Music, its a Total CRAP! pic.twitter.com/JcnxXyQsHU
— CK Review (@CKReview1) July 23, 2025
खराब वीएफएक्स से ग्रस्त
एक्स हैंडल पर एक शख्स ने लिखा, “यह कहना मुश्किल है कि ‘हरि हर वीरा मल्लू’ कहां पटरी से उतरती है, क्योंकि शुरू से लास्ट तक फिल्म बाहुबली के बाद भारतीय सिनेमा में देखे गए, सबसे खराब वीएफएक्स और सीजीआई काम से ग्रस्त है। निर्माता और निर्देशक को तकनीकी रूप से घटिया उत्पाद देने के लिए ज़िम्मेदार ठहराया जाना चाहिए, खासकर वर्षों की देरी और अनगिनत पोस्टपोन के बाद। दर्शकों को इस तरह से हल्के में लेना अस्वीकार्य है।”
My honest review of #HariHaraVeeraMallu film:
1) #HHVM is a missed opportunity for Pawan Kalyan to establish himself as a pan-India star.
2) VFX is much worse than what we saw in the trailer. Everything looked really cheap.
3) Zero care has been taken on the looks of Pawan… pic.twitter.com/3TSoZ5x9CT
— Pratyusha (@PratyushaJS2) July 23, 2025
बता दें कि Hari Hara Veera Mallu फिल्म की कहानी 17वीं शताब्दी के एक लोक नायक पर आधारित है, जिसका किरदार पवन कल्याण ने निभाया है। वीर मल्लू पहला भारतीय था, जो मुगल साम्राज्य को चुनौती देते हुए उनके अत्याचारों के खिलाफ क्रांति को शुरू कर ता है, बिना अपनी जान की परवाह किए। फिल्म में बॉबी देओल और निधि अग्रवाल भी लीड रोल में हैं।
Rana Daggubati की बढ़ी मुश्किलें, ED ने दोबारा भेजा समन





