Vijay Deverakonda और Rashmika Mandanna की हुई सगाई, कैसे शुरू हुई प्रेम कहानी?

Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda: खबरों के मुताबिक फरवरी 2026 में दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। हालांकि न तो रश्मिका और न ही विजय ने अपनी सगाई के बारे में कोई पोस्ट साझा की है और न ही कोई घोषणा की है।

Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda: एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और एक्टर विजय देवरकोंडा ने सगाई कर ली है, ऐसा दावा एक मीडिया रिपोर्ट में किया गया है। हालांकि, अभी तक इसको लेकर न तो एक्ट्रेस और न ही एक्टर की तरफ से कोई प्रतिक्रिया आई है और न ही इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि की गई है। विजय और रश्मिका लंबे समय से एक-दूसरे के करीब हैं। कपल के करीबी सूत्रों के अनुसार, वे अगले साल फरवरी में शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

कैसे शुरू हुई प्रेम कहानी?

दोनों की प्रेम कहानी की शुरुआत साल 2017 में हुई थी. ये वो वक्त था जब रश्मिका एक रिलेशनशिप से बाहर निकली थीं और रक्षित शेट्टी से अलग हुई थीं. उनकी पहली मुलाकात विजय देवरकोंडा से गीता गोविंदम फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई थी. ये उनका पहला प्रोफेशनल कोलाबोरेशन तो था ही साथ ही दोनों इसी वक्त से पर्सनली भी एक-दूसरे के नजदीक आ गए थे.

ये भी पढ़े –

Mumbai एयरपोर्ट पर साथ दिखे Ranbir-Deepika, एक्ट्रेस ने एक्स लवर को लगाया गले

इसके बाद डियर कॉमरेड समेत और भी प्रोजेक्ट्स में दोनों साथ आए और प्रोफेशनल फ्रंट के साथ ही उनकी पर्सनल लाइफ की गाड़ी भी पटरी पर आ गई. 2022 वो समय था जब दोनों वेकेशन्स पर भी जाने लगे और दोनों के रिलेशनशिप्स की अफवाहें यहां से तेज होनी शुरू हो गईं.

ये भी पढ़े –

Zubeen Garg की पत्नी को सौंपी गई पोस्टमार्टम रिपोर्ट, SIT जांच में आया नया मोड़

रश्मिका मंदाना 29 साल की हैं और विजय देवरकोंडा 36 साल के हैं. यानी विजय, रश्मिका से 7 साल बड़े हैं.  बात करें नेटवर्थ की तो रश्मिका की कुल संपत्ति लगभग ₹100 करोड़ आंकी गई है. उनके पास मुंबई, हैदराबाद, गोवा और कूर्ग में अपना घर है. उनके पास मर्सडीज बेंज और ऑडी क्यू-3 जैसी लग्जरी गाड़ियां हैं।

ये भी पढ़े –

Farhan Akhtar के ड्राइवर ने की धोखाधड़ी, पेट्रोल भरवाने के बहाने निकाला लाखो कैश

 

Back to top button