
फिल्म एक्टर मनोज कुमार का निधन, मुंबई में ली अंतिम सांस
Manoj Kumar Passed Away : मशहूर फिल्म एक्टर मनोज कुमार (Manoj Kumar Passed Away) का निधन हो गया. वह 87 साल के थे.
Manoj Kumar Family: मनोज कुमार, जिन्हें ‘भारत कुमार’ के नाम से जाना जाता था, ने 1957 में फिल्म ‘फैशन’ से डेब्यू किया और 1960 में ‘कांच की गुड़िया’ से फेम हासिल किया. भारत कुमार के नाम से मशहूर मनोज कुमार ने पूरब और पश्चिम, उपकार, रोटी कपड़ा और मकान, क्रांति जैसी देशभक्ति से भरपूर फिल्मों में काम किया था. 4 अप्रैल 2025 को उनका (Manoj Kumar Passed Away) निधन हुआ.
‘भारत कुमार’ ने कहा अलविदा
मनोज कुमार को ‘भारत कुमार’ के नाम से भी जाना जाता था। उन्होंने कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली। मनोज कुमार कई दिनों से बीमार थे और अस्पताल में भर्ती थे। वहीं, शुक्रवार सुबह उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। मनोज कुमार के निधन की खबर सामने आने के बाद से स्टार्स और फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
प्रमुख फिल्में और योगदान
मनोज कुमार की प्रमुख फिल्मों में शामिल हैं:
वो कौन थी? (1964): राज खोसला द्वारा निर्देशित इस रहस्य थ्रिलर में साधना के साथ उनकी जोड़ी को सराहा गया.
गुमनाम (1965): एक रहस्यमय द्वीप पर आधारित इस फिल्म में उन्होंने सीआईडी इंस्पेक्टर आनंद की भूमिका निभाई.
नील कमल (1968): राज कुमार और वहीदा रहमान के साथ इस फिल्म में उनकी भूमिका को दर्शकों ने पसंद किया.
शोर (1972): इस फिल्म में एक पिता की भूमिका निभाई, जो अपने बेटे की आवाज़ वापस पाने के लिए संघर्ष करता है.
संन्यासी (1975): धार्मिक और सामाजिक विषयों पर आधारित इस फिल्म में उन्होंने राम राय की भूमिका निभाई.