
‘Kalki 2’ में प्रियंका चोपड़ा ने दीपिका को किया रिप्लेस? होगी ग्लोबल हसीना की एंट्री…
Priyanka Chopra-Deepika Padukone: सितंबर में ‘कल्कि 2898 एडी‘ के मेकर्स ने अनाउंस किया था कि इसके सीक्वल का हिस्सा दीपिका पादुकोण नहीं होंगी. अब दीपिका के रिप्लेसमेंट की चर्चा हो रही है।
Deepika Padukone ने Kalki 2898 AD का सीक्वल को गिवअप कर दिया। ऐसी कबरे थी की उनकी कुछ शर्तें थीं, जो मेकर्स को पसंद नहीं आईं और उन्होंने दीपिका को अलविदा कह दिया। हालांकि ये बात भी कही गई कि इसका एक कारण Prabhas भी हैं. दीपिका और उनके बीच खींचतान को अलगाव की असली वजह बताया गया. इस बात का हल्ला इतना मचा कि 8 घंटे की शिफ्ट आज भी बहस का मुद्दा बनी हुई है. बहरहाल, अब ख़बर है कि मेकर्स ‘कल्कि 2’ में दीपिका की जगह Priyanka Chopra को कास्ट करना चाह रहे हैं.
कल्कि 2 में होंगी प्रियंका चोपड़ा
दीपिका पादुकोण कल्कि के पहले पार्ट का हिस्सा थीं, उनका रोल छोटा था, लेकिन बेहद पॉवरफुल था, कल्कि 2 में दीपिका पादुकोण का और अधिक रोल होता, लेकिन दीपिका पादुकोण ने फिल्म छोड़ दी, जिसकी वजह से खूब कॉन्ट्रोवर्सी भी हुई। दीपिका पादुकोण पर कई इल्जाम भी लगे, ये भी बात सामने आई कि दीपिका पादुकोण अपनी फीस बढ़ा दी, इसी तरह की तमाम बातें हुईं। सिने जोश की रिपोर्ट के मुताबिक Alia Bhatt, Sai Pallavi और Anushka Shetty भी इस रोल की रेस में हैं. मगर डायरेक्टर Nag Ashwin ऐसी एक्टर को लेना चाहते हैं, जो प्रभास के स्टार पावर को मैच कर सके।
View this post on Instagram
अब, हालिया रिपोर्ट्स में प्रियंका चोपड़ा के नाम का सुझाव दिया गया है. तो चलिए, इसे लेकर मेकर्स की ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार करते हैं.
नेटिजन्स कर रहे रिएक्ट
जैसे ही ये ख़बर आई, कि ‘कल्कि 2’ में प्रभास की हीरोइन प्रियंका हो सकती हैं, सोशल मीडिया पर चर्चाओं के दौर शुरू हो गए. फैन्स तर्क-वितर्क कर रहे हैं कि क्या प्रियंका इस फिल्म के लिए मुफ़ीद हैं? इस पोस्ट पर रिएक्शन देते हुए, एक रेडिट यूज़र ने कमेंट किया, “काशीबाई आखिरकार मस्तानी से एक कदम आगे निकल गई… बहुत बढ़िया.” एक और नेटिजन ने लिखा, “यह वाकई एक अपग्रेड होगा… कोई और होता तो यह डाउनग्रेड लगता.”
ये भी पढ़े- Ranveer Singh ने मां चामुंडा का किया था अपमान, अब पोस्ट कर मांगी माफी
एक और रेडिट यूज़र ने कमेंट किया, “वे कहानी में बदलाव को कैसे समझाएंगे. कम से कम दीपिका की गैरमौजूदगी को उनके किरदार की मौत या उनके कहीं खो जाने या ऐसे ही कुछ और तो समझा सकते हैं.”





