
Prabhas ने लगाया कॉमेडी का तड़का, ‘द राजा साहब’ का ट्रेलर देख झूमे फैंस
The Raja Saab: फैंस इस ट्रेलर को विज़ुअल ट्रीट और मासी स्पेक्टेकल कह रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि क्या ट्रेलर है. प्रभास का स्वैग बेमिसाल है।
The Raja Saab: पैन इंडिया सुपरस्टार प्रभास की नई फिल्म ‘द राजा साब’ को लेकर खूब चर्चा है। मेकर्स ने फिल्म अनाउंस करते हुए दावा किया था कि प्रभास इसमें ऐसे अवतार में नजर आएंगे, जो उन्होंने पर्दे पर कभी नहीं निभाया। सोशल मीडिया पर जबरदस्त क्रेज देखने मिल रहा है, लोग उनकी वापसी का जश्न मना रहे हैं और उन्हें ‘अनडिस्प्यूटेड पैन-इंडिया सुपरस्टार’ कह रहे है। उनके ग्रैंड अंदाज, स्टाइलिश लुक और फिल्म के अहमर विजुअल्स की झलक ने रिलीज से पहले ही जबरदस्त उम्मीदें जगा दी हैं।
बहुत तगड़ा है बजट
रिपोर्ट्स में ‘द राजा साब’ का बजट 400 करोड़ से 500 करोड़ के बीच बताया जा रहा है. यानी ये एक अच्छी खासी महंगी फिल्म है. जहां प्रभास इसमें लीड रोल में हैं, वहीं उनके सामने विलेन अवतार में संजय दत्त हैं. फिल्म की कास्ट बहुत बड़ी है जिसमें मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल, रिद्धि कुमार और साउथ के दो बड़े पॉपुलर कॉमेडी एक्टर्स ब्रह्मानंदम और योगी बाबू भी शामिल हैं. लेडी सुपरस्टार नयनतारा ‘द राजा साब’ में एक स्पेशल अपीयरेंस में हैं.
प्रभास का स्वैग बेमिसाल
फैंस इस ट्रेलर को विज़ुअल ट्रीट और मासी स्पेक्टेकल कह रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि क्या ट्रेलर है. प्रभास का स्वैग बेमिसाल है, विज़ुअल्स शानदार हैं, म्यूजिक जबरदस्त है. राजा साहब का दौर शुरू हो गया. वहीं दूसरे ने कहा कि यह सिर्फ ट्रेलर नहीं है, ये हमारे लिए एक त्योहार है. किंग आ चुका है #Prabhas #TheRajaSaab. नेटिजन्स उनकी शाही मौजूदगी और भव्य अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं.
ये भी पढ़े-
Farah Khan ने Deepika Padukone से अनबन की खबरों पर किया रिएक्ट, दी सफाई
ट्रेलर जबरदस्त है जैसी टिप्पणियां फैन्स के उत्साह को बखूबी दिखाती हैं. फैंस इस ट्रेलर को विजुअल ट्रीट और मासी स्पेक्टेकल कह रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘क्या ट्रेलर है!!! प्रभास का स्वैग बेमिसाल है, विजुअल्स शानदार हैं, म्यूजिक जबरदस्त है, राजा साहब का दौर शुरू हो गया.
ये भी पढ़े-
‘Mahakali’ में ‘शुक्राचार्य’ के रोल में नजर आए अक्षय, मेकर्स ने जारी किया फर्स्ट लुक
द राजा साब का ट्रेलर ने बार बहुत ऊपर कर दिया है और फैंस बेसब्री से रिलीज का इंतजार कर रहे हैं. अपने स्वैग और स्क्रीन प्रेजेंस से, प्रभास ने फिर साबित कर दिया कि क्यों वो करोड़ों दिलों में अनडिस्प्यूटेड पैन-इंडिया सुपरस्टार हैं. फिल्म पोंगल के मौके पर 9 जनवरी 2026 को रिलीज होगी.
ये भी पढ़े-
परेश रावल की नयी फिल्म ‘द ताज स्टोरी’ विवादों में…ताजमहल के भीतर शिव मंदिर?





