Fauzi Poster: प्रभास के जन्‍मदिन पर फैंस को तोहफा, ‘फौजी’ का पहला लुक रिलीज!

Fauzi Poster: प्रभास के जन्मदिन पर उनके फैंस को बड़ा तोहफा मिला है। एक्टर की आने वाली फिल्म फौजी की पहला लुक रिवील कर दिया गया है। इसमें अभिनेता जबरदस्त अंदाज में दिख रहे हैं।

Fauzi Poster: साल की सबसे बड़ी घोषणा मानी जा रही इस खबर में, माइथ्री मूवी मेकर्स ने प्रभास की मच अवेटेड फिल्म फौजी का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी कर दिया है, जिसका डायरेक्शन सीता रामम के डायरेक्टर हनु राघवपुडी ने किया है। यह ऐलान सुपरस्टार प्रभास के जन्मदिन के मौके पर किया गया है, जिससे पूरे देश में उत्साह की लहर दौड़ गई है और यह भारतीय सिनेमा में एक बड़ी पार्टनरशिप पर रोशनी डालता है। रेबेल स्‍टार भारतीय इतिहास के एक सबसे बहादुर सैनिक की भूमिका निभा रहे हैं।

क्रोध की ज्वाला और खतरनाक अंदाज

मैथ्री मूवी मेकर्स ने गुरुवार, 23 अक्‍टूबर को इंस्टाग्राम पर फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, ‘पद्मव्यूह विजयी पार्थः पाण्डवपक्षे संस्थित कर्णः। गुरुविरहितः एकलव्यः जन्मनैव च योद्धा एषः॥ #PrabhasHanu का नाम FAUZI है।’ इसका अर्थ है, ‘हमारे इतिहास के छिपे हुए अध्यायों में से एक सैनिक की सबसे बहादुर कहानी, जन्मदिन मुबारक हो, सुपरस्टार प्रभास।’ इस पोस्टर के आते ही दर्शकों में फिल्म को लेकर क्रेज बढ़ गया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Fauzi (@fauzithemovie)

देशभक्‍त‍ि वाली वॉर ड्रामा फिल्‍म होगी ‘फौजी’

कथित तौर पर, प्रभास और हनु राघवपुडी की यह फिल्म ‘फौजी’ आजादी से पहले के भारत की कहानी है। यह एक देशभक्ति से भरी वॉर ड्रामा फिल्‍म होगी, जिसमें प्रभास फिल्‍म के नाम के अनुरूप एक सैनिक की भूमिका में होंगे। उनका यह किरदार स्वतंत्रता और सम्मान के लिए लड़ने वाली एक अकेली बटालियन का नेतृत्व करेगा। फिल्म वीरता, बलिदान और योद्धाओं की भावना को बड़े पर्दे पर दिखाएगी।

ये भी पढ़े-

Box Office: ‘एक दीवाने की दीवानियत’ का दिखा दम, ओपनिंग डे पर ‘थामा’ का धमाका

इसे माइथ्री मूवी मेकर्स की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म बताया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट में प्रभास, माइथ्री (पुष्पा मेकर्स) और हनु (सीता रमम डायरेक्टर) की जोड़ी एक साथ आई है, जिसे भारतीय सिनेमा में “पीढ़ियों का संगम” कहा जा रहा है।

ये भी पढ़े-

सिंगर Rishabh Tandon की मौत से टूटीं पत्नी ओलेस्या, शेयर किया भावुक पोस्ट

फिल्म की स्टार कास्ट

फौजी’ की कास्‍ट की बात करें तो इसमें इमानवी इस्माइल, प्रभास के अपोजिट लीड रोल में होंगी। इसके अलावा फिल्‍म में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती और जया प्रदा भी होंगी। हालांकि, जब से इस फिल्‍म की चर्चा शुरू हुई, तब से ही यह रिपोर्ट आ रही थीं कि इसका नाम ‘फौजी’ होगा। हालांकि, अब इस पर मुहर लग गई है।

ये भी पढ़े-

Ikk Kudi Trailer: शादी से पहले ही ससुराल पहुंचीं शहनाज गिल, अच्छे जीवनसाथी की तलाश में एक्ट्रेस

Back to top button