
‘शादी टूटने का कर रहे इंतजार…’, निक संग रिश्ते पर क्यों बोलीं Priyanka Chopra?
Priyanka Chopra ने अपनी और निक जोनस की शादी पर बात की है. उनका कहना है कि कई लोगों को इस रिश्ते पर भरोसा नहीं था. एक्ट्रेस के मुताबिक लोग उनकी शादी टूटने का इंतजार करते थे।
साल 2018 में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) ने एक-दूसरे से शादी की थी। महीनों की डेटिंग के बाद ही उनकी अचानक शादी पर भी सवाल उठे थे। यहां तक कि एज गैप, इंटरकल्चरल वेडिंग और बैकग्राउंड्स को लेकर भी कपल की स्क्रूटनी हुई। सिर्फ शादी के दौरान ही नहीं, बल्कि शादी के बाद भी कपल को अपने रिश्ते के लिए ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। हाल ही में प्रियंका ने एक इंटरव्यू में अपनी अपकमिंग फिल्म से लेकर पर्सनल लाइफ से जुड़ी कुछ बातें साझा की हैं।
सबकुछ खोकर प्रियंका ने चुनी एक नई राह
प्रियंका ने वैराइटी से बातचीत में अपने उस फैसले को याद किया, जिसने उनकी पूरी जिंदगी बदल दी। उन्होंने बताया, “30 की उम्र में अपने करियर को फिर से शुरू करना बेहद डरावना होता है। उस वक्त मैं भारत में पूरी तरह सुरक्षित थी, आर्थिक रूप से मजबूत थी और मेरा नाम स्थापित हो चुका था, लेकिन मैंने उस सबकुछ खत्म कर एक नई राह चुनने का फैसला किया। बॉलीवुड में जमे-जमाए करियर को दांव पर लगाना आसान नहीं था।”
निक से शादी के वक्त उठे सवाल?
प्रियंका ने उन लोगों को करारा जवाब दिया है, जो साल 2018 में निक जोनास के साथ हुई उनकी शादी के समय से ही उन पर सवाल उठा रहे हैं। चाहे उनके बीच 10 साल की उम्र का फासला हो या फिर अलग-अलग संस्कृतियों का मिलन। प्रियंका ने माना कि एक समय था, जब इन बातों को सहना उनके लिए बहुत मुश्किल था, लेकिन अब उन्होंने इस बारे में सोचना छोड़ दिया है।
View this post on Instagram
“हमारी शादी टूटने का इंतजार कर रहे लोग”
प्रियंका बोलीं, “हमें साथ में 8 साल हो चुके हैं। अगर लोग अब भी हमारी शादी के टूटने का इंतज़ार करना चाहते हैं तो ये उनकी पसंद है। मैंने अब इस बारे में सोचना छोड़ दिया है। मुझे नहीं पता कि हमारे बारे में ऐसी क्या बात थी, जो लोगों को इतनी बुरी लगी। शायद वाे हमारा अलग-अलग देशों से होना, अलग धर्म या फिर उम्र का फासला था। वो सब वाकई बहुत दुखद था।”
ये भी पढ़े- कानूनी पचड़े में फंसे उदित नारायण, पहली पत्नी ने लगाया सनसनीखेज आरोप
‘बाहरी आवाजों से खुद को बचाया’
प्रियंका ने आगे बताया कि कैसे उन्होंने और निक ने इन बाहरी आवाजों से खुद को बचाया। उन्होंने कहा, “बाहर देखने के बजाय, हम दोनों ने बस एक-दूसरे की ओर देखा और कहा ‘इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, इसलिए अब ये बातें मेरे लिए वैसी ही हैं जैसे ‘बत्तख की पीठ पर पानी’ यानी इन बातों का मुझ पर अब कोई असर नहीं होता। वो आती हैं और फिसलकर निकल जाती हैं।”
ये भी पढ़े- चीटिंग आरोप, सुनीता से रिश्ते और मां की सीख—गोविंदा ने बताया निजी जिंदगी का सच…





