पति निक संग रोमांटिक हुईं प्रियंका चोपड़ा, एक्ट्रेस ने शेयर की अनदेखी फोटो

Priyanka Chopra Family Moments: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने परिवार के साथ बिताए अपने पलों को साझा किया है। तस्वीरों में प्रियंका और निक एक दूसरे पर प्यार भी लुटा रहे हैं।

Priyanka Chopra Family Moments: एक्ट्रेस प्रियंका चचोपड़ा ग्लोबल स्टार हैं। वो अक्सर सोकिल मीडिया पर अपनी लाइफ से जुड़े मोमेंट्स शेयर करती रहती हैं। हाल ही में प्रियंका ने कई फोटोज शेयर की, जिनमें वो फैमिली टाइम बिताती नजर आईं। प्रियंका ने बेटी मालती के प्ले टाइम की तस्वीरें शेयर कीं। मालती मैरी को खेलते हुए देखा जा सकता है। प्रियंका बेटी मालती को डॉक्टर के पास भी लेकर गईं। इसके अलावा प्रियंका पति निक के साथ रोमांटिक होती हुई नजर आईं।

एक्ट्रेस ने शेयर किए खुशी के पल

एक्ट्रेस ने अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास के साथ भी कुछ खुशी के पल शेयर किए. तस्वीरें शेयर करते हुए प्रियंका ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “बस कुछ रैंडम पल… घर पर रहना अच्छा लगा.” कुछ दिन पहले निक और प्रियंका ने अपनी शादीशुदा जिंदगी के 7 साल पूरे किए. इस खास मौके पर निक ने प्रियंका के साथ एक पोस्ट शेयर किया और लिखा, “मेरी ड्रीम गर्ल से शादी के 7 साल”.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

 

बता दें कि निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा ने जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में एक ग्रैंड सेरेमनी में शादी की थी. इस कपल ने जनवरी 2022 में सरोगेसी के जरिए अपनी पहली बच्ची मालती मैरी चोपड़ा जोनास का वेलकम किया. प्रोफेशनल फ्रंट पर प्रियंका एसएस राजामौली की मचअवेटेड फिल्म वाराणसी में नजर आने वाली हैं.

ये भी पढ़े- Salman Khan 25 सालो से नहीं किया ये काम, सुनाया बिजी लाइफस्टाइल का दर्द

हाल ही में वह अपनी फिल्म के लान्च इवेंट के लिए भारत आई हुई थीं. यहां उनका देसी लुक काफी पसंद किया गया था. वह इस प्रोजेक्ट में मंदाकिनी का रोल निभाएंगी.

 

Back to top button