
R Madhavan भी अपने बेटे के डिसिप्लिन लाइफस्टाइल से हैरान, बोले-खाना भी उसके लिए एक्सरसाइज
R Madhavan: फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना चुके आर माधवन कमाल के एक्टर हैं। हाल ही में उन्होंने अपने बेटे वेदांत और उनकी डिसिप्लिंड लाइफस्टाइल के बारे में खुल कर बात की।
R Madhavan: एक्टर आर माधवन के बेटे वेदांत माधवन पहले ही देश का नाम रोशन कर चुके हैं। वो स्वीमिंग चैंपियनशिप में पांच गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। इस सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत है, जिसके बारे में उनके पापा ने खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि वेदांत बहुत ज्यादा अनुशासन में रहता है। वो सुबह 4 बजे उठ जाता है और रात के 8 बजे तक सो जाता है।
देश के लिए जीते 5 गोल्ड मेडल
माधवन के बेटे वेदांत अपने पिता की तरह एक्टर नहीं बल्कि स्विमर बनाना का फैसला किया। हाल ही में ‘तनु वेड्स मनु’ फेम माधवन ने अपने बेटे के बारे में बात करते हुए बताया कि मलेशियन ओपन में वेदांत ने पांच गोल्ड मेडल जीते थे। दानिश ओपन में गोल्ड और सिल्वर जीता, लात्वियन और थाइलैंड ओपन में वेदांत ने ब्रॉन्ज तो वहीं, कॉमनवेल्थ यूथ गेम्स में पांचवे स्थान पर थे। माधवन ने जीक्यू को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया की वेदांत माधवन अपनी फिटनेस को लेकर उन से भी ज्यादा सीरियस है।
ये भी पढ़े-
मशहूर एक्टर-प्रोड्यूसर धीरज कुमार का निधन, ‘ओम नमः शिवाय’ और ‘अदालत’ जैसे शोज के लिए थे फेमस
ब्रह्म मुहूर्त में उठता है ये स्टारकिड
उन्होंने बताया, ‘वेदांत प्रोफेशनल स्विमर है। उसका दिन रात को 8 बजे खत्म हो जाता है, और उसकी सुबह 4 बजे हो जाती है। इस काम का ये सबसे मुश्किल हिस्सा है, सिर्फ उसके लिए नहीं, उसके पेरेंट के लिए भी। उस समय ब्रह्म मुहूर्त होता है, जो आध्यात्मिक रूप से बहुत अहम होता है।’
ये भी पढ़े-
Kriti Sanon: कबीर बहिया ने शेयर की कृति संग फोटो, रिलेशनशिप पर लगाई मुहर?
खुद को आलसी मानते हैं माधवन
उन्होंने बताया कि मेरे बेटे की हाइट 6.3 फीट है, उसका शरीर स्विमर का है और वो अपनी डिसिप्लिंड लाइफस्टाल को बहुत अहमियत देता है। उन्होंने कहा, ‘वो ऐसे ही बैठकर खाना नहीं खाता है। उसके लिए खाना खाना भी एक्सरसाइज है। और चीजों के अलावा उसका ध्यान खाने के बैलेंस और हर बाइट का पूरा चबा कर खाने पर रहता है।’ उन्होंने वेदांत जैसी डिसिप्लिंड लाइफस्टाइल अपनाने की इच्छा जताई, मगर कहा, ‘मुझे लगता है कि इस मामले में मैं आलसी हूं और खुद को क्रिएटिव कह कर पल्ला झाड़ लेता हूं।’
ये भी पढ़े-
Anupam Kher ने ‘Tanvi the Great’ को लेकर की बात, आखिर क्यों लगे 23 साल





