PM माेदी ने रजनीकांत को दी जन्मदिन की बधाई, इन फिल्मों से मचाएंगे धमाल

Rajinikanth Birthday: साउथ के थलाइवा यानी रजनीकांत आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। रजनीकांत के जन्मदिन के मौके पर उन्हें पीएम मोदी से लेकर अभिनेता धनुष तक, हर किसी ने प्यार भरे संदेश के जरिए बधाई दी है।

Rajinikanth Birthday: साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत शुक्रवार 12 दिसंबर 2025 को अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर फिल्म इंडस्ट्री के फैंस, साथी एक्टर्स और सेलिब्रिटीज सोशल मीडिया पर उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। थलाइवा के नाम से मशहूर रजनीकांत को तमिल सिनेमा का सबसे बड़ा आइकॉन माना जाता है। रजनीकांत के जन्मदिन के मौके पर उन्हें पीएम मोदी से लेकर अभिनेता धनुष तक, हर किसी ने प्यार भरे संदेश के जरिए बधाई दी है।

पीएम मोदी ने भी किया विश 

वहीं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी रजनीकांत को जन्मदिन की बधाई दी है। पीएम मोदी ने रजनीकांत के लिए एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा- ‘रजनीकांत जी को उनके 75वें जन्मदिन के विशेष अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं। उनके परफॉर्मेंस ने पीढ़ियों को मंत्रमुग्ध किया है और उन्हें अपार सराहना दिलाई है। उनका फिल्मी सफर विविध भूमिकाओं और शैलियों से भरा है, जिसने हमेशा नए मानक स्थापित किए हैं। यह वर्ष और भी खास रहा क्योंकि उन्होंने फिल्म जगत में अपने 50 वर्ष पूरे किए हैं।’

इन फिल्मों में आएंगे नजर

रजनीकांत 75 साल की उम्र में भी एक्टिंग में सक्रिय हैं। हाल ही में वे लोकेश कनगराज की फिल्म कुली में सौबिन शाहिर और नागार्जुन अक्किनेनी के साथ नजर आए। इसके अलावा, वे अपनी हिट फिल्म जेलर का दूसरा पार्ट जेलर 2 कर रहे हैं, जिसका निर्देशन नेल्सन दिलीपकुमार कर रहे हैं और म्यूजिक अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी क्लासिक फिल्म पदयप्पा के दूसरे पार्ट की घोषणा भी की है, जिसका नाम फिलहाल ‘नीलांबरी: पदयप्पा 2’ रखा गया है, हालांकि इसकी कहानी के बारे में अभी विवरण साझा नहीं किया गया है।

ये भी पढ़े- ऑल-ब्लैक लुक में Alia Bhatt की फोटोज वायरल, ‘अल्फा’ की दिखाई पहली झलक

75 साल की उम्र में भी रजनीकांत का जादू और करिश्मा उनके फैंस के बीच जस का तस बना हुआ है। उनके जन्मदिन के मौके पर पूरे देश और तमिल फिल्म इंडस्ट्री से उन्हें ढेरों शुभकामनाएं मिल रही हैं, और थलाइवा की फिल्मों और उनके करियर की यादें हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेंगी।

ये भी पढ़े- Dhurandhar को लेकर Hrithik Roshan हुए ट्रोल, तो तारीफों के बांध दिए पुल

Back to top button