Mumbai एयरपोर्ट पर साथ दिखे Ranbir-Deepika, एक्ट्रेस ने एक्स लवर को लगाया गले

Deepika Padukone-Ranbir Kapoor Airport Photos: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और एक्टर रणबीर कपूर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। दोनों स्टार्स की की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

Deepika Padukone-Ranbir Kapoor Airport Photos: दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर के मुंबई एयरपोर्ट से कुछ फ़ोटोज़  सामने आए हैं। इन तस्वीरों में दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर सालों बाद साथ नजर आए। इसके बाद एयरपोर्ट के बाहर वे एक-दूसरे को गले लगते दिखे। इन्हें साथ देखकर फैन्स उनकी फिल्म को लेकर अनुमान लगाने लगे हैं। ‘ये जवानी है दीवानी’ की प्यारी जोड़ी, दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर को लंबे समय बाद यूं साथ देखना फैन्स को जरूर पसंद आया है।

एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए दीपिका-रणबीर

फैंस अपने फेवरेट कपल को साथ देखकर काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। उनका सोचना है कि क्या है कोई मूवी साथ कर रहे हैं? वायरल एयरपोर्ट क्लिप में रणबीर कपूर एयरपोर्ट में एंट्री कर रहे हैं जबकि दीपिका अंदर इलेक्ट्रिक शटल से जा रही थीं। जैसे ही दोनों एक-दूसरे को देखते हैं दीपिका रणबीर के लिए रुक जाती हैं। दोनों मुस्कुराकर गले मिलते हैं और फिर रणबीर भी उन्हीं के साथ बैठकर चले जाते हैं। इंटरनेट पर इस वायरल क्लिप ने तहलका मचा दिया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pallav Paliwal (@pallav_paliwal)

टर्मिनल के अंदर से सामने आए वीडियो में दीपिका और रणबीर बग्गी में बैठकर एक-दूसरे से गले मिलते हैं और आपस में बातें करते नजर आ रहे। वहीं टर्मिनल के बाहर दोनों लगभग साथ दिखे और एक-दूसरे को गले लगाकर बाय कहा। वहां मौजूद सारे कैमरे दोनों को कैप्चर करने में जुटे दिखे।

ये भी पढ़े-

Zubeen Garg की पत्नी को सौंपी गई पोस्टमार्टम रिपोर्ट, SIT जांच में आया नया मोड़

इस वायरल हो रही तस्वीर में रणबीर कपूर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के पीछे चलते नजर आ रहे हैं। दीपिका और रणबीर कपूर की इस तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर इस तस्वीर में एक दूसरे को गले लगाते हुए नजर आए। दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर की इस तस्वीर पर लोग खूब प्यार लुटा रहे हैं।

ये भी पढ़े-

Farhan Akhtar के ड्राइवर ने की धोखाधड़ी, पेट्रोल भरवाने के बहाने निकाला लाखो कैश

 

Back to top button