Don 3 की शूटिग और रिलीज डेट आई सामने, प्रियंका चोपड़ा की वापसी

Don 3: रणवीर सिंह की डॉन 3 की शूटिंग और रिलीज से जुड़ी बड़ी जानकारी सामने आई है। एक्टर जल्द इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर इसे रिलीज के लिए तैयार कर रहे हैं।

Don 3: अभिनेता रणवीर सिंह कल 40 साल के हो गए हैं। इस मौके पर फिल्म ‘धुरंधर’ से उनकी पहली झलक सामने आ गई है, जिसमें वह जबरदस्त एक्शन करते नजर आएंगे। ‘धुरंधर’ के बाद रणवीर फिल्म ‘डॉन 3’ के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करते हुए नजर आएंगे हैं। जब से फरहान अख्तर की सुपरहिट फ्रैंचाइजी ‘डॉन’ की तीसरी किस्त का ऐलान हुआ है, यह लगातार चर्चा में है। अब ‘डॉन 3’ की रिलीज से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने आ रही है।

इस वजह से डॉन की शूटिंग में हुई देरी

डॉन 3′ को लेकर अपडेट देते हुए एक सूत्र ने ‘बॉलीवुड हंगामा’ को बताया, ‘हां, देरी हुई है। फ्रेंचाइजी में शाहरुख खान की जगह लेने वाले रणवीर सिंह को SRK को रिप्लेस करने के लिए ऑनलाइन ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। फरहान और रणवीर ने आपसी सहमति से इस बहस को शांत होने देने का फैसला किया। इसके अलावा रणवीर को फिजिकली और मेंटली तैयार होने के लिए भी समय चाहिए था। उन्हें मार्शल आर्ट ट्रेनिंग की जरूरत थी।’

प्रियंका चोपड़ा की वापसी

डॉन 3 के लिए पहले कियारा आडवाणी को फीमेल लीड के तौर पर कास्ट किया गया था, लेकिन एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की वजह उनके इस प्रोजेक्ट से बाहर होने की खबर सामने आई थी। अब खबरें हैं कि प्रियंका चोपड़ा डॉन से अपनी वापसी कर सकती हैं। उन्हें रोमा के किरदार में वापस देखा जा सकेगा। अगर ऐसा होता है तो रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा की ये चौथी फिल्म साथ में होगी। इससे पहले दोनों गुंडे, दिल धड़कने दो और बाजीराव मस्तानी में साथ काम कर चुके हैं।

ये भी पढ़े-

Kantara Chapter 1 का पोस्टर देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म

फरहान की ‘डॉन’ फ्रैंचाइजी की शुरुआत 2006 में हुई थी। इस फिल्म में शाहरुख, प्रियंका, करीना कपूर और अर्जुन रामपाल मुख्य भूमिका थे। यह फिल्म 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। इसके बाद 2011 में डॉन का दूसरा भाग आया, जिसमें 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया था। अब 12 साल बाद फरहान फिल्म की तीसरी किस्त लाने जा रहे हैं, जिसमें पहली बार रणवीर डॉन की भूमिका में दिखेंगे।

Back to top button