![](https://livenewindia.com/wp-content/uploads/2024/02/Shaktiman-Announcement-780x470.jpg)
Bollywood: ‘शक्तिमान’ बनकर मचायेगें धमाल, रणवीर देगें मुकेश खन्ना को टक्कर..
Shaktimaan: भीष्म पितामह फ़ेम मुकेश खन्ना द्वारा निभाए गए प्रसिद्ध किरदार “शक्तिमान” के रोल की जिम्मेदारी बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह अपने कंधों पर उठाने जा रहे हैं। वह फिल्मी पर्दे पर जल्द ही शक्तिमान की भूमिका अदा करेंगे। साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन में बनने वाली इस फिल्म की शूटिंग कब शुरू होगी। जानिये फिल्म से जुड़ी हर डिटेल।
![](https://livenewindia.com/wp-content/uploads/2024/02/Shaktiman-Announcement-1024x577.jpg)
दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले शोज की यादें आज भी लोगों के जेहन में जिंदा है। रामायण से लेकर महाभारत और शक्तिमान जैसे पौराणिक और सुपर हीरो शो ने 90 के दौर के बच्चों का बहुत मनोरंजन किया है। पिंकविला में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, सोर्स ने बताया कि रणवीर सिंह की ‘डॉन 3’ की शूटिंग इंडिया और विदेश में होगी। 7 महीने तक शूटिंग चलेगी जिसकी मार्च 2025 में खत्म होने की उम्मीद है। इसके बाद रणवीर सिंह मई 2025 से ‘शक्तिमान’ की शूटिंग शुरू करेंगे। इस तरह शक्तिमान की रिलीज के लिए फैंस को अभी और इंतजार करना पड़ेगा।
मेकर्स ने फाइनल कर दी स्क्रिप्ट
सोर्स ने आगे बताया कि पिछले तीन साल से फिल्म की कहानी पर काम कर चल रहा है और मेकर्स ने अब स्क्रिप्ट फाइल कर दी है। इसका निर्देशन Basil Joseph करेंगे। वहीं, सोनी पिक्चर्स और साजिद नाडियाडवाला बतौर प्रोड्यूसर फिल्म से जुड़े हैं।
‘शक्तिमान’ बनेंगे रणवीर
अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘सिंघम अगेन’ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आने वाले दिनों में अभिनेता 90 के दशक के लोकप्रिय टेलीविजन शो ‘शक्तिमान’ पर बन रही फिल्म में नजर आएंगे। रणवीर से पहले अभिनेता मुकेश खन्ना ने सीरियल ‘शक्तिमान’ में लीड रोल प्ले किया था। रणवीर सिंह अपने फिल्मी करियर में पहली बार किसी सुपरहीरो की भूमिका में नजर आने वाले हैं।
टीवी का पॉपुलर शो रहा है ‘शक्तिमान’
‘शक्तिमान’ टीवी की दुनिया का मशहूर शो रहा है, जिसमें मुकेश खन्ना ने सुपरहीरो शक्तिमान की भूमिका निभाई थी। ये शो दूरदर्शन पर साल 1997 से लेकर 2005 तक चला था। कुछ समय पहले अपने यूट्यूब चैनल पर मुकेश खन्ना ने बताया था कि ‘शक्तिमान’ फिल्म 200 से 300 करोड़ के बजट में बनेगी।
रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्में
बताते चलें कि रणवीर सिंह की 2024 में ‘सिंघम अगेन’ रिलीज होगी, जिसमें अजय देवगन, अक्षय कुमार, करीना कपूर और दीपिका पादुकोण नजर आएंगे। वहीं, फरहान अख्तर के निर्देशन में बन रही मूवी ‘डॉन 3’ साल 2025 में सिनेमाघरों में आएगी। इसके बाद साल 2026 में ‘शक्तिमान’ की रिलीज की उम्मीद है। वहीं, चर्चा है कि रणवीर सिंह की साउथ सिनेमा के कई डायरेक्टर्स से बात चल रही है। उन्होंने साउथ सिनेमा में काम करने की दिलचस्पी दिखाई है।