Mysaa Teaser: रश्मिका मंदाना को देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, टीजर आते ही मच गई हलचल…

Mysaa Teaser Out Now: साउथ के बाद अब बॉलीवुड में भी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की नई फिल्म ‘मैसा’ का टीजर रिलीज हो चुका है। एक ऐसे अवतार में रश्मिका नजर आ रही हैं जो आजतक नजर नहीं आया है।

Rashmika Mandanna Mysaa Teaser: अभिनेत्री रश्मिका मंदाना अब पैन इंडिया स्टार बन चुकीं हैं।  साउथ की फिल्मों के साथ ही वे हिंदी फिल्मों के जरिए भी बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रहीं हैं। आखिरी बार वे आयुष्मान खुराना के साथ हॉरर कॉमेडी फिल्म थामा में नजर आईं थीं, फिल्म ने जबरदस्त कमाई की थी, वहीं अब आज रश्मिका मंदाना की नई फिल्म Mysaa का खतरनाक टीजर भी रिवील कर दिया गया है, रश्मिका मंदाना का ये अवतार देख यकीनन फैंस के रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

खतरनाक है राश्मिका का लुक

लंबे इंतज़ार के बाद आखिरकार फिल्म की पहली झलक सामने आ चुकी है, जो पूरी तरह से इलेक्ट्रिफाइंग है। दमदार ओपनिंग नैरेशन के साथ रश्मिका को मायसा के रूप में पेश किया गया है, वहीं जलते हुए जंगल के सीन और उसके साथ चलता जबरदस्त बैकग्राउंड स्कोर मिलकर एक बेहद तीव्र और प्रभावशाली माहौल रचते हैं।

फैंस ने बांधे तारीफों के पुल

Mysaa का टीजर देख यह साफ हो गया है कि रश्मिका मंदाना का इस फिल्म में जैसा अवतार देखने को मिलने वाला है, वैसा रोल अब तक उन्होंने पर्दे पर नहीं निभाया है। फैंस तो बस ये एक झलक देख ही बोल पड़े हैं कि फिल्म ब्लॉकबस्टर होने वाली है। टीजर देख एक दर्शक ने कमेंट किया, “इनसेन”, दूसरे यूजर ने लिखा, “रश्मिका धमाल मचाने वाली है।” तीसरे ने लिखा, “भाईसाब रोंगटे खड़े हो गए।” इसी तरह दर्शक कमेंट बॉक्स में तारीफों के पुल बांधते दिख रहें हैं।

ये भी पढ़े- अमिताभ बच्‍चन ने किया Ikkis का रिव्‍यू, नाती अगस्त्य के परफेक्शन के हुए कायल

Mysaa फिल्म का निर्देशन रविंद्र पुल्ले ने किया है, जबकि अनफॉर्मूला फ़िल्म्स के बैनर तले इस फिल्म को बनाया गया है। फिल्म कब बड़े पर्दे पर दस्तक देगी, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है, लेकिन बहुत ही जल्द मेकर्स फिल्म की रिलीज डेट से पर्दा उठाएंगे।

ये भी पढ़े- रणबीर कपूर की ‘Animal 2’ कन्फर्म, ये एक्ट्रेस फिर मचाएंगी धमाल

Don 3: ‘धुरंधर’ की सक्सेस के बाद रणवीर सिंह ने किया ऐसा काम, लगेगा 440 वोल्ट का झटका

 

Back to top button