
Movie Review: आदित्यनाथ की अनसुनी दास्तां, अजय से योगी…योगी से मुख्यमंत्री का सफर…
Ajey Movie Review: ‘अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी’ 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संन्यासी से मुख्यमंत्री बनने तक के सफर को दिखाया गया है।
Ajey The Untold Story Of A Yogi Review: कई विवादों से गुजरने के बाद आखिकार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन पर बनी फिल्म अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी आफ अ योगी (Ajey Movie Review) सिनेमाघरों में रिलीज हुई। लेखक शांतनु गुप्ता की किताब द मौंक हू बिकेम चीफ मिनिस्टर से प्रेरित इस फिल्म की कहानी योगी के बचपन, कॉलेज और मठ से गुजरते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने तक के सफर पर आधारित है। आइए जानते हैं कैसी है ये फिल्म।
परिवार त्यागने से लेकर योगी बनने तक का सफर
अनंद वी जोशी योगी आदित्यनाथ के लीड रोल में नजर आ रहे हैं। अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी’ फिल्म की कहानी उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म में दिखाया जाता है कि पूर्वांचल के दिग्गज नेता अवधेश राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई है, जिस कारण गोरखपुर में कर्फ्यू की घोषणा कर दी गई है।
इसके बाद अजय सिंह बिष्ट के रूप में कॉलेज में दाखिला लेते हैं और वहां की राजनीति में शरीक हो जाते हैं। इसके बाद वो सबके हित में आवाज उठाते हैं और सभी विद्यार्थी की पसंद बन जाते हैं। बाद में वो देशहित के लिए घर छोड़कर योगी बनने का फैसला करते हैं और अंतत: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनते है। इसी पर केंद्रित रहती है कहानी।
रिलीज के पहले दिन लाखों में कमाई
सीएम योगी आदित्यनाथ के संघर्षों और राजनीति में उनके वर्चस्व पर बनी फिल्म ‘अजेय द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 19 लाख रुपये कमाए। फिल्म का ये कलेक्शन शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक है। आपको बताते चलें कि फिल्म को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आई हैं। अब मेकर्स को वीकएंड पर फिल्म के कलेक्शन में बढ़त मिलने की उम्मीद है।
फिल्म के डायरेक्टर रवींद्र गौतम कॉन्फिडेंस हैं कि यह फिल्म अच्छी कमाई करेगी। उन्होंने कहा, “यह फिल्म मुख्य रूप से इसलिए अच्छा परफॉर्म करेगी क्योंकि इसमें दर्शकों से जुड़ने के सभी एलीमेंट मौजूद हैं।” गौतम ने बताया कि योगी आदित्यनाथ के जीवन की जानकारियां जुटाने के दौरान उन्हें काफी सारी चीजें पता चलीं।





