Mastiii 4 Review: मस्ती के नाम पर एडल्ट जोक्स, दर्शकों ने कहा- लीचड़ फिल्म

Mastiii 4 Review: विवेक ओबेरॉय, आफताब शिवदसानी और रितेश देशमुख की एडल्ट कॉमेडी ‘मस्ती-4’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। अगर इस फिल्म को देखने का प्लान बना रहे हैं तो पहले रिव्यू.पढ़ लें।

Mastiii 4 Review: विवेक ओबेरॉय , रितेश देशमुख और आफताब शिवदासानी जैसे कलाकारों से सजी एडल्ट-कॉमेडी फिल्म ‘मस्ती 4’ की रिलीज के साथ ही लोगों के रिएक्शंस सामने आ रहे हैं। साल 2004 में आई इस हिट फ्रेंचाइजी फिल्म की नई फिल्म को को देख जहां काई लोगों ने इसे 5 स्टार दिए हैं और बड़ी एंटरटेनर फिल्म बताई है, वहीं कुछ इसे लीचड़ फिल्म बता रहे हैं।

लव वीजा के चक्कर में फंसे तीन दोस्त

कहानी में फिर तीनों दोस्त मीत (विवेक ओबेरॉय), अमर (रितेश देशमुख) और प्रेम (आफताब शिवदासानी) की है, जो अपनी-अपनी पत्नियों से खुश नहीं हैं। उनका दोस्त कामराज (अरशद वारसी) उनसे कहता है कि उसकी बीवी उसे लव वीजा देती है, जिसमें वह किसी भी लड़की के साथ समय बिता सकता है।

तीनों अपनी पत्नियों से लव वीजा मांगते हैं, जो उन्हें मिल जाता है। जब वह वापस लौटते हैं, तो उनकी पत्नियां भी लव वीजा मांगती हैं और वह छुट्टियों पर निकल जाती हैं। आगे की कहानी के लिए फिल्म देखनी होगी।

ये भी पढ़े-  Divya Khosla ने ‘मूवी माफिया’ से लिया पंगा, लीक की Mukesh Bhatt की ऑडियो रिकॉर्डिंग

एक्टिंग

रितेश ने अच्छी कोशिश की है इस बेजान फिल्म में जान डालने की लेकिन जब राइटिंग में दम नहीं होगा तो एक्टर क्या कर पाएगा. आफताब सबसे ज्यादा इंप्रेस करते हैं, उनका काम सबसे अच्छा है. विवेक ओवरएक्टिंग करते दिखे. तुषार कपूर ने ये क्यों की समझ से परे है. तीनों हीरोइनों का काम भी एवरेज है.

ये भी पढ़े- Do Deewane Sehar Mein: प्यार के मौसम की नई लव स्टोरी, सिद्धांत-मृणाल की फिल्म का फर्स्ट लुक OUT

एक फैन ने कहा- चीप नहीं, लीचड़ फिल्म है

कुछ यूजर इस फिल्म को कॉमेडी के नाम पर घटिया बता रहे हैं। एक ने कहा, ‘एडल्ट कॉमेडी के नाम पर वाइफ पति को किसी के साथ भी एक वीक के लिए शारीरिक सम्बंध बनाने का परमिशन देती है, जिसे लव वीज़ा कह रहे हैं। चीप नहीं, लीचड़ फिल्म है ये।

Vivek Oberoi Masti 4 X Review

राइटिंग एंड डायरेक्शन

फिल्म की राइटिंग काफी खराब है. फिल्म कहीं कुछ नहीं कर पाती. न हंसी दिला पाती है, न गुस्सा, मिलाप जावेरी का डायरेक्शन भी काफी कमजोर है. एडल्ट कॉमेडी से दिक्कत नहीं है लेकिन ऐसी खराब फिल्म से जरूर दिक्कत है।

Back to top button