Pawan Singh ने ‘Rise And Fall’ में किया धमाकेदार डांस, आकृति ने दिया साथ

Pawan Singh Dance Video: इन दिनों ओटीटी पर रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ की चर्चा जोरों पर है। भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की मौजूदगी शो की टीआरपी बटोर रही है। वह रियलिटी शो में बतौर कंटेस्टेंट शामिल हैं।

Pawan Singh Dance Video: रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ (Rise And Fall) इन दिनों काफी चर्चाओं में बना हुआ है। इस शो में टास्क, इमोशंस और कंटेस्टेंट्स की कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है, वहीं दूसरी ओरइस शो के सुर्खियों में रहने की सबसे बड़ी वजह हैं। हाल ही में शो का नया प्रोमो आया है, जिसमें पवन सिंह का डांस काफी वायरल हो रहा है। इसके अलावा ‘राइज एंड फॉल’ शो के होस्ट अशनीर ग्रोवर, अरबाज पटेल पर भड़कते दिख रहे हैं और उन्हें चेतावनी दे रहे हैं। चलिए देखते हैं प्रोमो।

सोशल मीडिया पर वायरल पवन सिंह का डांस

एमएक्स प्लेयर पर ‘राइज एंड फॉल’ शो का एक नया प्रोमो ( Rise and Fall new promo) रिलीज हुआ है। इसमें कंटेस्टेंट के रूप में शामिल पवन सिंह और आकृति नेगी भोजपुरी गाने पर डांस करते दिख रहे हैं। अभिनेता ‘तोहरा राजा जी के दिलवा टूट जाई’ गाने पर जबरदस्त ठुमका लगाते दिख रहे हैं। उनके डांस को देख सभी प्रतियोगी झूमते नजर आ रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Amazon MX Player (@mxplayer)

 

‘राइज एंड फॉल’ का यह प्रोमो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और पवन सिंह के फैंस इसे बार-बार देख रहे हैं। इस प्रोमो के आगे होस्ट अशनीर ग्रोवर का गुस्सैल अंदाज देखने को मिलता है। वे सीधे-सीधे कंटेस्टेंट अरबाज पटेल पर भड़कते नजर आते हैं। अशनीर ने अरबाज को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि कुछ लोग सिर्फ खंभे की तरह खड़े रहते हैं। ना काम के, ना काज के।

ये भी पढ़े-

Bigg Boss 19 के घर पहुंचे दोनों जॉली, अक्षय-अरशद ने कंटेस्टेंट की जमकर लगाई क्लास

राइज एंड फॉल’ में कुल 16 कंटेस्टेंट हैं। इसमें टीवी और सोशल मीडिया से लेकर खेल और फिल्म जगत तक के लोग शामिल हैं। पवन सिंह के अलावा अर्जुन बिजलानी, कीकू शारदा, अहाना कुमरा, धनश्री वर्मा, कुबेर सैत और अनाया बांगर जैसे नाम इस शो का हिस्सा हैं। यह शो एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम होता है।

ये भी पढ़े-

Ankita Lokhande के पति Vicky Jain अस्पताल में हुए भर्ती, वीडियो वायरल

Back to top button