
रणबीर कपूर की ‘Animal 2’ कन्फर्म, ये एक्ट्रेस फिर मचाएंगी धमाल
Animal 2: फिल्म एनिमल के सीक्वल की चर्चा तेज हो गई है। एनिमल पार्क साल 2027 में रिलीज होगी। 2 साल पहले रिलीज हुई फिल्म एनिमल काफी ट्रोलिंग झेलती रही थी और फिर भी सुपरहिट रही थी।
Animal 2: अभिनेता रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ ने कई आलोचनाओं के बावजूद दर्शकों का दिल जीता था। फिल्म के दूसरे भाग ‘एनमिल पार्क’ का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। फिल्म की रिलीज तारीख तो तय नहीं हुई है, लेकिन इसकी शूटिंग 2027 से शुरू होने की पूरी संभावना है। चर्चा तो यह भी है कि दूसरी किस्त में, रणबीर को दोहरी भूमिका निभाते हुए देखा जाएगा। इस बीच, सलोनी बत्रा ने सीक्वल में अपनी वापसी पर बात की है।
एनिमल पार्क’ के लिए एक्साइटमेंट
रणबीर कपूर साल 2023 के बाद फिर से वापसी करने के लिए पूरी तरह से रेडी हैं और इस बार वो एक नहीं बल्कि तीन फिल्मों के साथ सिनेमाघरों में धमाल मचाने वाले हैं, जिसमें सबसे ज्यादा बज उनकी 900 करोड़ रुपए कमाने वाली फिल्म ‘एनिमल’ का बना हुआ है. कुछ लोग इस बात को लेकर काफी एक्साइटेड है कि फिल्म 2026 में ही रिलीज हो जाएगी, तो वहीं कई लोग फिल्म की कास्टिंग को लेकर सोच में है कि क्या फिर से शेम कास्ट होगी या कुछ नया तड़का लगेगा.
View this post on Instagram
सलोनी की ‘एनिमल 2’ में वापसी
‘एनिमल पार्क’ में सलोनी को फिर दमदार किरदार में देखा जाएगा। जूम के साथ बातचीत में उन्होंने कहा, “मैं ‘एनिमल 2’ में जरूर रहूंगी। लोगों को ‘एनिमल’ पसंद आई थी, इसलिए निर्माता मनोरंजन और एक्शन के लिए इस तरह की फिल्में बनाना चाहते हैं। यह बॉक्स ऑफिस के लिए और हमारे लिए भी अच्छा है।” याद दिला दें कि सलोनी ने फिल्म में, रणबीर की बड़ी बहन का किरदार निभाया था जो बहुत अहम था।
ये भी पढ़े- Don 3: ‘धुरंधर’ की सक्सेस के बाद रणवीर सिंह ने किया ऐसा काम, लगेगा 440 वोल्ट का झटका
ये सीक्वल 2023 में आई फिल्म ‘एनिमल’ की हाई-ऑक्टेन एक्शन स्टोरी को आगे बढ़ाएगा, जो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ का बजट करीब 200 करोड़ था और फिल्म ने दुनिया भर में 900 करोड़ रुपये से भी ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन किया था. यह 2023 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक बन गई.





