
इस दिन दुर्लभ प्रसाद करेंगे दूसरी शादी, Sanjay Mishra की अनोखी बारात
Durlabh Prasad Ki Doosri Shaadi: संजय मिश्रा और महिमा चौधरी अभिनीत नई फिल्म ‘दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी’ का टीज़र जारी कर दिया गया है। इस फिल्म का वीडियो टीज़र दर्शकों के बीच काफी चर्चा में है।
Durlabh Prasad Ki Doosri Shaadi: बॉलीवुड अभिनेता संजय मिश्रा अपनी आगामी फिल्म ‘दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी’ को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रहे हैं। उनके साथ इस फिल्म में महिमा चौधरी मुख्य किरदार में नजर आएंगी। इस जोड़ी के बारे में सुनना जितना मजेदार लगता है, उतनी ही दिलचस्प फिल्म भी होने वाली है जिसका अंदाजा टीजर से लगाया जा रहा है। लोगों का कहना है कि वह ‘दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी’ की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
फिल्म का टीजर हुआ आउट
आगे चलकर व्योम यादव उत्साहपूर्वक बताते हैं कि उन्हें “मां मिल गई”। इसके बाद हिचकिचाहटों और पारिवारिक मज़ाक से भरा एक कॉमेडी ड्रामा शुरू होता है। जब दुर्लभ प्रसाद को महिमा से मिलने के लिए कहा जाता है, तो मिश्रा जी मुस्कुराते हुए कहते हैं, “हम लड़के वाले हैं… मां को खुद ही आकर मुझे देखना पड़ेगा!” यह संवाद उनकी अनोखी अदाकारी का एक बेहतरीन उदाहरण है।
यह फिल्म एकांश बच्चन और हर्षा बच्चन द्वारा निर्मित है, जबकि रमित ठाकुर सह-निर्माता हैं। इसकी कहानी और पटकथा प्रशांत सिंह ने लिखी है। फिल्म में संजय मिश्रा और महिमा चौधरी के अलावा व्योम यादव, पलक लालवानी, प्रवीण सिंह सिसोदिया, नवनी प्रीहर और श्रीकांत वर्मा भी प्रमुख भूमिकाओं में नज़र आएंगे।
ये भी पढ़े- Tere Ishk Mein Review: थिएटर में छलनी हो रहा आशिकों का दिल, धनुष-कृति ने मचाया बवाल
‘दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी’ का टीज़र अब सिनेमाघरों में ‘मस्ती 4’ के साथ देखा जा सकता है। यह फिल्म 19 दिसंबर 2025 को रिलीज़ होने वाली है।





