
प्रेमानंद जी महाराज की शरण में पहुंचे पलाश मुच्छल? चीटिंग की अफवाहों को मिली हवा
Smriti Mandhana-Palash Muchhal: क्रिकेटर स्मृति मंधाना की शादी टलने के बाद पलाश मुच्छल को हाल ही में प्रेमानंद महाराज के आश्रम में देखा गया, जिससे पलाश पर चीटिंग के अफवाहों को और हवा मिल गई है।
Smriti Mandhana-Palash Muchhal: म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल हाल ही में वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के सत्संग में शामिल हुए। बीते दिनों क्रिकेटर स्मृति मंधाना के साथ शादी को लेकर सुर्खियां बटोरने वाले मुच्छल का यह दौरा अब फैन्स की नजर में आ गया है। पलाश बीते 23 नवंबर को क्रिकेटर स्मृति मंधाना से शादी करने वाले थे। लेकिन किन्ही कारणों की वजह से ये शादी नहीं हो पाई है। साथ ही कुछ सोशल मीडिया पोस्ट में ये दावे किए गए कि पलाश मुच्छल ने स्मृति को चीट किया है। हालांकि अभी तक पलाश और स्मृति की तरफ से इस पर कोई टिप्पणी नहीं आई है।
सोशल मीडिया पर वायरल है फोटो
पलाश की तस्वीर वायरल होने के तुरंत बाद रेडिटर्स अपने अलग-अलग रिएक्शन देने से खुद को रोक नहीं पाए। ज्यादातर सोशल मीडिया यूजर्स ने स्मृति मंधाना को धोखा देने की अफवाहों के बीच ‘सिम्पैथी पाने’ की कोशिश करने के लिए पलाश की बुराई की। एक रेडिट यूजर ने लिखा, ‘यह कितनी शर्म की बात है कि अब लोग सिर्फ सिम्पैथी पाने के लिए ऐसा करते हैं। धर्म का मजाक बना दिया है।
वायरल तस्वीर पर लोगों की प्रतिक्रिया
एक यूजर ने वायरल तस्वीर पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘उनके बॉडीगार्ड और उनकी मां भी वीडियो में हैं, यह सच में एक साफ संकेत लगता है कि कुछ बहुत गलत है’। एक नेटिजन ने कमेंट किया, ‘कांड करने के बाद लोग प्रेमानंद महाराज जी के पास ही क्यों जाते हैं’। एक और यूजर ने कहा, ‘एक अच्छा कवर ड्राइव करने की कोशिश कर रहा हूं’।
ये भी पढ़े- ‘Kalki 2’ में प्रियंका चोपड़ा ने दीपिका को किया रिप्लेस? होगी ग्लोबल हसीना की एंट्री…
वायरल तस्वीर में वो भीड़ के बीच बैठे दिखाई दिए, चेहरे पर फेस मास्क लगा हुआ था। उनकी मां और बॉडीगार्ड भी पास में मौजूद थे। तस्वीर वायरल होते ही सोशल मीडिया यूज़र्स ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने पलाश पर आलोचना की, जबकि कुछ ने इसे उनके आध्यात्मिक कदम के रूप में देखा।
ये भी पढ़े- Bigg Boss 19: घर में हुआ शॉकिंग एविक्शन, मेकर्स को मिले टॉप 5 कंटेस्टेंट्स
इस घटना ने एक बार फिर शादी टलने की वजहों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, स्मृति के परिवार ने साफ किया कि शादी स्थगित होने का असली कारण उनके पिता की स्वास्थ्य समस्या थी। इस बीच पलाश का आश्रम जाना और वायरल तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है।





