Vijay-Rashmika: आ गई शुभ घड़ी… इस दिन विजय देवरकोंडा की दुल्हन बनेंगी रश्मिका मंदाना

Rashmika-Vijay: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के रिशेप्सन का कार्ड सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि अब तक कपल ने शादी का आधिकारिक रूप से ऐलान नहीं किया है।

Vijay Devarakonda Rashmika Mandanna Wedding: साउथ इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा लंबे वक्त से अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं. बीते साल दोनों ने सीक्रेंट इंगेजमेंट भी कर ली थी. हालांकि, दोनों ने ऑफिशयली अपनी सगाई को लेकर कोई बयान नहीं दिया है. बीते दिनों ऐसी खबरें सामने आई थीं कि दोनों उदयपुर में शादी करने वाले हैं। इसी बीच अब फाइनली दोनों की शादी की तय हो गई है।

अक्टूबर 2025 में हुई थी सगाई

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रश्मिका और विजय ने अक्टूबर 2025 में हैदराबाद में एक प्राइवेट सेरेमनी में सगाई की थी। हालांकि, इस खबर को लेकर दोनों की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई थी। अब अचानक उनकी शादी की तारीख सामने आने से फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

Vijay Rashmika Wedding Card

एयरपोर्ट पर भी साथ दिखे

शादी की खबरों के बीच हाल ही में रश्मिका और विजय को मुंबई एयरपोर्ट पर साथ स्पॉट किया गया। हालांकि दोनों ने एक साथ पोज नहीं दिया, लेकिन वे एक ही कार में एयरपोर्ट से निकलते नजर आए। रश्मिका ने ब्राउन टॉप और ब्लैक फ्लेयर जींस पहनी थी और पैपराजी को मुस्कुराकर पोज किया। वहीं विजय उनके पीछे-पीछे चलते नजर आए। इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर कयास और तेज हो गए कि दोनों उदयपुर रवाना हो सकते हैं, जहां शादी की तैयारियां चल रही होंगी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

 

हैदराबाद में होगी ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, उदयपुर में शादी के बाद यह कपल 4 मार्च को हैदराबाद में एक शानदार रिसेप्शन पार्टी देगा। इस खास मौके पर टॉलीवुड के कई बड़े सितारे शामिल हो सकते हैं। यह भी चर्चा है कि विजय देवरकोंडा ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से खुद मुलाकात कर उन्हें रिसेप्शन का निमंत्रण दिया है। हालांकि, इस खबर को लेकर दोनों की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

फिलहाल, रश्मिका और विजय की ओर से शादी को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन जिस तरह से दोनों को एक साथ देखा जा रहा है और खबरें सामने आ रही हैं, उससे फैंस को उनकी ग्रैंड वेडिंग का बेसब्री से इंतजार है।

Back to top button