फिल्म में लीड रोल देने के बहाने यौन उत्पीड़न, न्यायिक हिरासत में प्रोड्यूसर हेमंत कुमार

BI Hemant Kumar: फिल्म प्रोड्यूसर हेमंत कुमार को बेंगलुरु पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। क्योंकि उन पर एक्ट्रेस ने यौन शोषण करने का आरोप लगया है। बताया है कि एक फिल्म को लेकर दोनों मिले थे।

BI Hemant Kumar: यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोपों के तहत फिल्म निर्माता हेमंत कुमार को गिरफ्तार कर बेंगलुरु की राजाजीनगर पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. उन पर एक अभिनेत्री ने आरोप लगाया है कि हेमंत ने उनसे 2022 में संपर्क किया था और अपनी आगामी फिल्म ‘रिची’ में उन्हें मुख्य भूमिका देने का वादा किया था. दोनों के बीच 2 लाख रुपए का एक समझौता हुआ, जिसमें 60,000 रुपए अग्रिम के रूप में भुगतान किया गया था. हालांकि, फिल्म की शूटिंग और रिलीज को लेकर बार-बार देरी हुई, जिससे वह निराश हो गई.

हिरासत में बीआई हेमंत कुमार

खबरों की माने तो, उस टीवी एक्ट्रेस ने फिल्म निर्माता बीआई हेमंत कुमार को उनके वीडियो पोस्ट करने से रोकने के लिए बेंगलुरु सिटी सिविल कोर्ट से अंतरिम निषेधाज्ञा प्राप्त कर ली थी। हालांकि, हेमंत ने कथित तौर पर आदेश का उल्लंघन किया और अपमानजनक कंटेंट को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहे। अब शिकायत के बाद हेमंत को हिरासत में ले लिया गया है और वह न्यायिक रिमांड पर है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़े-

Shilpa Shetty की बढ़ी मुश्किलें, 60 करोड़ फ्रॉड मामले में EOW ने की 5 घंटे तक पूछताछ

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस का ये भी कहना है कि आरोपी ने उन पर रिवीलिंग कपड़े पहनने का प्रेशर डाला था और उनसे अश्लील सीन्स भी शूट करवाए। इतना ही नहीं, उसका आरोप है कि हेमंत ने शूटिंग के दौरान उनके साथ दुर्व्यवहार किया और मना करने पर उन्हें धमकाया भी था। उन्होंने कथित तौर पर एक्ट्रेस को अपमानजनक अवस्था में शूट किया, फुटेज को एडिट किया और फिर उसका इस्तेमाल उन्हें ब्लैकमेल करने के लिए किया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के अपमानजनक और बिना सेंसर किए हुए क्लिप पोस्ट किए थे जिससे उनकी प्राइवेसी का उल्लंघन हुआ।

ये भी पढ़े-

ज्योति सिंह के आरोपों पर Pawan Singh ने दिया जवाब, पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप

Back to top button