Spirit को एक और झटका, दीपिका के बाद प्रकाश राज का हुआ वांगा से पंगा!

Spirit: संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘स्पिरिट’ को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में है। प्रभास स्टारर फिल्म ‘स्पिरिट’ को लेकर कहा जा रहा है कि दीपिका पादुकोण के बाद अब एक्टर प्रकाश राज ने भी फिल्म छोड़ दी है।

Spirit: संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) की स्पिरिट (Spirit) लाइम लाइट में छाई रहती है। फिल्म की कास्टिंग को लेकर आए दिन कुछ न कुछ खबर सामने आती है। फिल्म से दीपिका (Deepika Padukone) के बाहर होने के बाद कई सारे बदलाव किए गए हैं। प्रभास के अलावा फिल्म का हर किरदार और उसकी कास्टिंग ऊपर-नीचे हो चुकी है। दीपिका पादुकोण के बाद फिल्म में तृप्ति डिमरी को साइन किया गया है। अब स्पिरिट को लेकर एक नया विवाद तेजी से वायरल हो रहा है।

वांगा के साथ हुई प्रकाश राज की बहस?

बात सिर्फ बहस तक ही नहीं रुकी, बल्कि कहा जा रहा है कि प्रोडक्शन टीम के साथ भी एक्टर का तालमेल सही नहीं बैठ रहा था, जिसकी वजह से टीम ने उनसे किनारा करना ही बेहतर समझा. चर्चा तो यह भी है कि प्रोडक्शन टीम के साथ प्रकाश राज का व्यवहार भी कुछ खास ठीक नहीं था, जिसकी वजह से टीम को काफी परेशानी हो रही थी.

आखिरकार, मेकर्स ने उन्हें फिल्म से अलग करने का ही फैसला कर लिया. हालांकि, इस खबर पर अभी तक न तो प्रकाश राज की तरफ से कोई सफाई आई है और न ही मेकर्स ने कोई आधिकारिक बयान जारी किया है.

फिल्म में होगा तगड़ा एक्शन

बताते चलें कि नए साल के मौके पर संदीप रेड्डी वांगा ने स्पिरिट फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज कर इंटरनेट पर तहलका मचा दिया. पोस्टर में प्रभास अपनी जख्मी पीठ पर पट्टियां बांधे नजर आए, जबकि तृप्ति डिमरी बड़े ही शांत अंदाज में उनकी सिगरेट जलाते दिखीं. टी-सीरीज और भद्रकाली पिक्चर्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म को खुद संदीप रेड्डी वांगा ने लिखा और डायरेक्ट किया है. यह फिल्म एक पैन इंडिया फिल्म है, जिसमें जबरदस्त इमोशन्स और एक्शन का तड़का देखने को मिलेगा.

ये भी पढ़े- यंग जेनरेशन 70 साल के हीरो नहीं देखेगी’, तीनों खान पर ये क्या कह गए इमरान

प्रभास की फिल्म स्पिरिट से किसी एक्टर का हटना कोई पहली बात नहीं है. इससे पहले साल 2024 में जब दीपिका पादुकोण के फिल्म छोड़ने की खबर आई थी, तो फैंस दंग रह गए थे. उस वक्त रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि दीपिका ने 8 घंटे की शिफ्ट, मोटी फीस और फिल्म के मुनाफे में हिस्सेदारी जैसी कई शर्तें रखी थीं, जो डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा को कतई रास नहीं आईं.

ये भी पढ़े- Hera Pheri 3 पर छाए संकट के बादल, अब साउथ प्रोड्यूसर ने फंसाया पेंच

Back to top button