
‘Varanasi’ फिल्म के लिए Priyanka ने रखी थी शर्त…महेश बाबू हुए थे हैरान
Varanasi Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा वाराणसी के साथ हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में वापसी कर रही हैं। उनका आना ना केवल प्रियंका के फैन्स के लिए भी खास है बल्कि देसी गर्ल के लिए भी स्पेशल है।
Varanasi Priyanka Chopra: साल 2027 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक फिल्म वाराणसी एक बार फिर चर्चा में हैं. एस.एस राजामौली के निर्देशन में बन रही फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन अहम रोल में नजर आने वाले हैं. अब फिल्म के डायरेक्टर राजामौली और स्टारकास्ट ने फिल्म पर खुलकर बात की है. एक इंटरव्यू में राजमौली, महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा सभी ने फिल्म से जुड़े अपने एक्सपीरियंस के बारे में बात की.
प्रियंका ने क्यों की ऐसी रिक्वेस्ट?
प्रियंका ने बताया कि उन्होंने एसएस राजामौली से वाराणसी में उनसे डांस करवाने की रिक्वेस्ट की थी. उन्होंने ऐसा क्यों किया इसकी एक वजह भी बताई और कहा, “मैंने लगभग छह सालों से कोई इंडियन फिल्म नहीं की है तो जब उन्होंने मुझे कॉल किया और वह कह रहे थे, ‘ओह तुम्हें पता है, यह फीमेल कैरेक्टर सच में बहुत कूल है और तुम्हें यह करना ही होगा’ मैंने कहा, ‘मेरी एक रिक्वेस्ट है, क्या आप मुझसे डांस करवाएंगे? प्लीज क्योंकि मैंने इतने लंबे समय से डांस नहीं किया है’. लेकिन मुझे यह नहीं पूछना चाहिए था, क्योंकि हम डांस कर रहे हैं. फिल्म में बहुत सारा डांस है और बेचारे महेश कह रहे थे, ‘यह तुम्हारी वजह से है. तुम्हारी वजह से, मुझे भी यह करना पड़ रहा है.”
View this post on Instagram
महेश ने आगे कहा, “यह सेंसेशनल है. मुझे लगता है कि हमने पहले ही एक गाना शूट कर लिया है, और वह बस हमारे दिमाग में बजता रहता है और प्रियंका इसे हर समय गाती रहती हैं. वह गाना इसलिए था क्योंकि वह डांस करना चाहती थीं और… और उन्होंने (राजामौली) उनसे डांस करवाया.”
View this post on Instagram





