Fish Venkat Death: नहीं रहे एक्टर फिश वेंकट, किडनी फेल होने से हुआ निधन

Fish Venkat Death News: तेलुगु सिनेमा के दिग्गज एक्टर और कॉमेडियन फिश वेंकट का 53 साल की उम्र में किडनी फेल होने से निधन हो गया. वह कई महीनों से किडनी की समस्या से जूझ रहे थे।

Fish Venkat Death: साउथ सिनेमा से एक बुरी खबर सामने आ रही है। फिल्मों में अपने परफेक्ट कॉमिक टाइमिंग के लिए मशहूर अभिनेता फिश वेंकट का निधन हो गया है। शुक्रवार को 53 साल की उम्र में अभिनेता ने आखिरी सांस ली। साउथ एक्टर फिश वेंकट लंबे समय से बीमार चल रहे थे। कुछ दिन पहले उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था और बताया जा रहा था कि उनका किडनी फेल हो गया है। उनका परिवार किडनी ट्रांसप्लांट के लिए डोनर की तलाश में था।

आर्थिक तंगी की वजह से एक्टर की हुई मौत

हैदराबाद के एक अस्पताल में किडनी फेल होने के कारण फिश वेंकट का निधन हो गया। डॉक्टर्स ने उन्हें किडनी ट्रांसप्लांट की सलाह दी थी। लेकिन, आर्थिक तंगी की वजह से एक्टर का परिवार उनका मेडिकल ट्रीटमेंट का खर्च नहीं उठा सका। गुल्टे की एक रिपोर्ट के अनुसार, वेंकट किडनी और लिवर की गंभीर की समस्या से जूझ रहे थे और पिछले कुछ हफ्तों में उनकी सेहत तेजी से बिगड़ती गई। उनकी बेटी श्रावंथी ने अपील की और कहा कि वे उनके जीवन के लिए जरूरी किडनी ट्रांसप्लांट के लिए 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद की तलाश में हैं।

किडनी की बीमारी से पीड़ित थे एक्टर

बीते कुछ दिन फिश वेंकट के लिए बहुत दर्द भरे रहे। वह ICU में एडमिट थे और उनके परिवार ने मदद की भी गुहार लगाई थी। परिवार का कहना था कि किडनी ट्रांसप्लांट के लिए 50 लाख रुपये की जरूरत थी और उन्हें यह मदद भी मिली। मगर डोनर समय पर न मिलने के कारण 18 जुलाई को उनका निधन हो गया।

1971 में आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम में जन्मे फिश वेंकट ने साल 2000 की फिल्म सम्मक्का सारक्का से एक्टिंग की शुरुआत की. अपने शुरुआती करियर में, हीरो ने ज्यादातर निगेटिव भूमिकाएं निभाईं, फिर कॉमेडियन बन गए. उनकी आखिरी फिल्म 2025 की आई कॉमेडी फिल्म ‘कॉफी विद अ किलर‘ में थी, जिसका निर्देशन आर. पी. पट्नायक ने किया था. उनके परिवार में उनकी पत्नी और तीन बच्चे हैं।

ये भी पढ़े-

Saiyaara ने पहले ही दिन की कमाई से चौंकाया, टॉप ओपनर की लिस्ट में बनाई जगह

 

Back to top button