
‘Spirit’ में प्रभास का होगा न्यूड सीन! वायरल डायलॉग से यूजर्स हैरान
Spirit: प्रभास और संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ लगातार चर्चा में है। 23 अक्टूबर को प्रभास के जन्मदिन पर फिल्म का ऑडियो टीज़र रिलीज़ हुआ। इसके एक डायलॉग ने इंटरनेट पर आग लगा दी है।
Spirit: प्रभास और संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ लगातार चर्चा में है. 23 अक्टूबर को प्रभास के जन्मदिन पर फिल्म का ऑडियो टीज़र रिलीज़ हुआ. इसमें प्रकाश राज जो ‘स्पिरिट’ में जेलर के किरदार में हैं, वो कह रहे हैं, “इसके सारे कपड़े उतारो, और भेजो इसको मेडिकल टेस्ट के लिए.” फिल्म में ये ऑर्डर वो प्रभास के कैरेक्टर के लिए ही दे रहे हैं. यही डायलॉग सोशल मीडिया पर नई बहस का मुद्दा बन गया है. अब कई यूजर्स कयास लगा रहे हैं कि क्या सुपरस्टार प्रभास इस फिल्म में न्यूड दिखाई देंगे.
न्यूड सीन देने वाले हैं प्रभास
प्रभास के 46वें जन्मदिन के मौके पर संदीप रेड्डी वांगा ने एक्टर के फैंस को उनकी आने वाली फिल्म ‘स्पिरिट’ का एक ऑडियो टीजर रिलीज करके सरप्राइज दिया था. पांच भारतीय भाषाओं में रिलीज हुए एक मिनट के इस ऑडियो टीजर में एक जेलर और उसके सहायक को एक पूर्व पुलिसवाले की रिमांड के बारे में बात करते सुना जा सकता है. जहां जेलर अपने सहायक को निर्देश दे रहा है, वहीं सहायक उसे शालीनता बनाए रखने के लिए कहता है. इसके बाद जेलर अपने सहायक से कैदी के कपड़े उतारने के लिए कहता है। अब कई यूजर्स कयास लगा रहे हैं कि क्या सुपरस्टार प्रभास इस फिल्म में न्यूड दिखाई देंगे।
View this post on Instagram
साउंड स्टोरी में क्या है खास?
यह पहली बार है जब किसी तेलुगु फिल्म की प्रमोशन की शुरुआत साउंड स्टोरी से की गई है। संदीप रेड्डी वांगा ने अपनी खास विज़न को सामने लाते हुए सिर्फ बैकग्राउंड साउंड्स और प्रभास की वॉइस का उपयोग किया है, जिससे कहानी की एक गूंज सी महसूस होती है। इस ऑडियो में प्रभास के किरदार को एक “रहस्यमयी और शक्तिशाली पुलिस ऑफिसर” के रूप में दिखाया गया है। उनकी भारी आवाज़, संवाद और बैकग्राउंड स्कोर मिलकर फिल्म के टोन को सीरियस, इमोशनल और इंटेंस बनाते हैं। फैंस का कहना है कि यह साउंड स्टोरी ‘एनिमल’ के बाद वांगा की स्टाइल का अगला एक्सपेरिमेंट है, जो वाकई अनोखा है।
ये भी पढ़े-
Battle Of Galwan: सलमान खान की फिल्म में बिग बी की एंट्री? एक तस्वीर से होने लगी ये चर्चा
रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि डन की हालिया यात्रा संबंधी पोस्ट फिल्म से जुड़ी थी। हालहि में मा डोंग-सियोक को इंस्टाग्राम और अन्य प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हुए देखा गया है, जिसमें वह खुद को भारत के लिए उड़ान भरते हुए दिखा रहे हैं और पता चला कि यह इसी फिल्म के लिए था। लेकिन अभी तक Spirit मूवी की टीम ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। बता दे कि डॉन ली ने सालार मूवी की तारीफ की थी।
ये भी पढ़े-
Thamma ने लूट लिया बॉक्स ऑफिस, धड़ल्ले से नोट छाप रही है आयुष्मान की फिल्म





