मिमिक्री आर्टिस्ट पर भड़के सुनील शेट्टी, सरेआम कर डाली आर्टिस्ट की बेईज्जती

Suniel Shetty: सुनील शेट्टी हाल ही में एक इवेंट में पहुंचे और इस दौरान जब एक आर्टिस्ट ने उनकी मिमिक्री की तो वह काफी भड़क गए। इतना ही नहीं उन्होंने आर्टिस्ट को दोबारा उनकी मिमिक्री करने से मना कर दिया।

Suniel Shetty: बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह स्टेज पर मिमिक्री आर्टिस्ट पर गुस्सा करते दिख रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि एक कलाकार सुनील शेट्टी की मिमिक्री कर रहा था। इस पर सुनील नाराज होकर कहते हैं,“तब से ये भैया अलग-अलग डायलॉग बोल रहे हैं जो मेरी आवाज में हैं ही नहीं। इतनी घटिया मिमिक्री मैंने कभी नहीं देखी। जब सुनील शेट्टी बोलता है तो मर्द की तरह बोलता है। ये बच्चे की तरह बोल रहा था।

सुनील शेट्टी ने बताई बदतर मिमिक्री

ये वायरल वीडियो भोपाल में हुए एक कार्यक्रम का बताया जा रहा है। जहां एक इवेंट के दौरान अभिनेता सुनील शेट्टी भी मौजूद थे। उनके सामने ही एक आर्टिस्ट ने उनकी मिमिक्री की और उनकी स्टाइल में कुछ डायलॉग्स बोले। लेकिन इस बार ये मिमिक्री एक्टर को बिल्कुल भी पसंद नहीं आई और वो आर्टिस्ट पर ही भड़क गए।

आर्टिस्ट ने मांगी माफी

सुनील की इस बात को सुनकर मिमिक्री आर्टिस्ट माफी भी मांगते हैं। वह बोलते हैं, ‘सॉरी सर, मैं बिल्कुल आपकी मिमिक्री करने की कोशिश नहीं कर रहा था।’

सुनील बोले बच्चा है अभी

इस पर सुनील बोलते हैं कि कोशिश करना भी मत बेटा। अभी बहुत टाइम है सुनील शेट्टी बनने में, पीछे बाल बांधने से कुछ नहीं होता है। अभी बच्चा है, लगता है सुनील शेट्टी की एक्शन फिल्म नहीं देखी है इसने। सुनील फिर बाकी लोगों से बात करते हैं और उन्हें इवेंट पर आने के लिए थैंक्यू बोलते हैं।

 

Back to top button