Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Trailer: वरुण-जाह्नवी की मूवी का ट्रेलर रिलीज, प्यार-ड्रामा के साथ है ट्व‍िस्ट

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Trailer Release: शशांक खेतान अब लेकर आए हैं फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’। आज फिल्म का ट्रेलर सामने आ गया है।

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Trailer Release: धर्मा प्रोडक्शंस की नई फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। वरुण धवन और जान्हवी कपूर की जोड़ी एक बार फिर साथ आई है, लेकिन इस बार उनके साथ सान्या मल्होत्रा और रोहित सराफ भी नजर आ रहे हैं, जो कहानी में मजेदार ट्विस्ट लेकर आते हैं। इसने आते ही सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है।

संस्कारी वरुण को मिली तुलसी कुमारी

फिल्म में वरुण धवन और जान्हवी कपूर ऐसे लवर्स बने हैं जो असल में एक-दूसरे के एक्स पार्टनर्स की शादी तोड़ने के मिशन पर निकलते हैं। उनके एक्स-लवर्स की भूमिका में सान्या मल्होत्रा और रोहित सराफ नजर आते हैं। लेकिन इस झूठी मोहब्बत का खेल कब सच्चे प्यार में बदल जाता है, यही फिल्म की सबसे दिलचस्प कहानी है।

यूजर्स ने लिए ऐसे कमेंट्स

फैंस ने फिल्म को बताया ब्लॉकबस्टर वरुण धवन को स्क्रीन पर देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं. फैंस ने लिखा कि वो वरुण धवन के लिए ये फिल्म देखेंगे. वहीं वरुण और जाह्नवी की जोड़ी भी पसंद की जा रही है. एक ने लिखा- बॉलीवुड क्लासिक रोम-कॉम पर वापस लौट रहा है. वहीं एक यूजर ने लिखा- मुझे लगता है कि ये ब्लॉकबस्टर है.

ये भी पढ़े-

Bigg Boss 19 के घर पहुंचे दोनों जॉली, अक्षय-अरशद ने कंटेस्टेंट की जमकर लगाई क्लास

बता दें कि फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज होगी. फिल्म को शशांक खैतान ने डायरेक्ट किया है

 

Back to top button