
Abhinay Passes Away: तमिल एक्टर अभिनय का निधन, लिवर की इस बीमारी ने ली जान
Tamil Actor Abhinay Passes Away: फेमस एक्टर अभिनय किंगर अब इस दुनिया में नहीं रहे। गंभीर बीमारी से लड़ते हुए उन्होंने आखिरी सांस ली है। सिर्फ 44 साल की उम्र में ही उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।
Tamil Actor Abhinay Passes Away: अभिनय किंगर ने 2002 में निर्देशक कस्तूरी राजा की फिल्म ‘थुल्लुवथो इलमई’ से अपना फिल्मी करियर शुरू किया था. इस फिल्म में धनुष ने भी मुख्य भूमिका निभाई थी. युवाओं की जिंदगी और उनके संघर्ष पर बनी ये फिल्म सुपरहिट रही थी और इसी से अभिनय को पहचान मिली थी. इसके बाद उन्होंने ‘जंक्शन’, ‘सिंगारा चेन्नई’, ‘पोनमलाई’, ‘सोला सोला इनिक्कुम’, ‘पलैवना सोलई’, ‘थुप्पाक्की’ और ‘अंजान’ जैसी कई फिल्मों में काम किया. वह तमिल, तेलुगु और कन्नड़ सिनेमा में एक्टिव रहे और 15 से ज्यादा फिल्मों का हिस्सा बने.
गंभीर लिवर इंफेक्शन से हुई मौत
अभिनेता अभिनय के निधन को लेकर बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से गंभीर लिवर इंफेक्शन से जूझ रहे थे. इसके इलाज के लिए उन्हें काफी खर्च उठाना पड़ रहा था, जिसके चलते उन्होंने सोशल मीडिया पर मदद की गुहार भी लगाई थी. इतना ही नहीं, खबरों के मुताबिक कहा जा रहा है कि आर्थिक तंगी के कारण उनका इलाज रुकने की कगार पर था. ऐसे में फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने भी मदद के लिए हाथ बढ़ाया था.
डबिंग आर्टिस्ट भी थे अभिनेता
अभिनय सिर्फ एक्टर ही नहीं, बल्कि बेहतरीन डबिंग आर्टिस्ट भी थे. उन्होंने थलपति विजय की फिल्म ‘थुप्पाक्की’ में विद्युत जामवाल के किरदार को आवाज दी थी. वहीं सूर्या की फिल्म ‘अंजान’ में भी उनकी डबिंग को काफी पसंद किया गया था. फिल्मों के अलावा उन्होंने कई ऐड्स में भी काम किया था और अपनी मेहनत से एक मजबूत पहचान बनाई थी.अभिनय का जन्म एक फिल्मी परिवार में हुआ था. उनकी मां टी.पी. राधामणि मलयालम फिल्मों की जानी-मानी एक्ट्रेस थीं. उन्होंने नेशनल अवॉर्ड विनिंग मराठी फिल्म ‘उत्तरायण’ में भी अभिनय किया था.
ये भी पढ़े – Box Office: ‘Haq’ ने थिएटर्स में जमाई धाक, ‘जटाधरा’ का शर्मनाक प्रदर्शन
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अभिनय अपने अंतिम समय में आर्थिक परेशानियों का सामने कर रहे थे. वह अकेले ही रहते थे. अपना खर्च भी उन्हें खुद ही उठाना पड़ता था. अचानक जब उनकी तबीयत बिगड़ी तो उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उन्होंने इलाज का खर्च खुद ही देखा. आर्थिक परेशानियां तो इंडस्ट्री के बड़े कलाकारों ने उनकी सहायता की. लेकिन अंत में वह अपनी जिंदगी की जंग हार गए.





