
Tanvi: The Great Review: तन्वी ही नहीं, फिल्म भी है ग्रेट, क्लाइमैक्स में मिलेगा सरप्राइज
Tanvi: The Great Review: अनुपम खेर की फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। बस कुछ घंटे बाकी रह गए हैं। फिल्म को देखने से पहले एक बार रिव्यू पर डालें नजर…
फिल्म में ऑटिस्टिक लड़की की कहानी
फिल्म की कहानी है तन्वी रैना (शुभांगी दत्त) नाम की एक ऑटिस्टिक लड़की की। तन्वी के पिता का अधूरा सपना था सियाचिन में हमारे तिरंगे को सलामी देना. जब तन्वी को अपने पिता की इस अधूरी इच्छा का पता चलता है तब वो भारतीय सेना में शामिल होने का फैसला करती है। कहानी तब शुरू होती है जब तन्वी अपनी मां विद्या रैना (पल्लवी जोशी) के साथ अपने दादा, कर्नल रैना (अनुपम खेर) के पास लैंसडाउन आती है. कर्नल साहब, जिन्हें ऑटिज्म के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, शुरुआत में तन्वी से जुड़ने में मुश्किल महसूस करते हैं. फिर कहानी किस तरह से आगे बढ़ती है और तन्वी की इस कहानी में किस तरह से सब उसका साथ देते हैं, ये जानने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी।
एक्टिंग
फिल्म की असली जान है नई हीरोइन शुभांगी दत्त, जिन्होंने तन्वी का किरदार बहुत ही मासूमियत और सच्चाई से निभाया है। अनुपम खेर ने दादा के रूप में अपनी सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस में से एक दी है। और सारे किरदारों ने बहुत ही बेहतरीन काम किया है।
निर्देशन
अनुपम खेर दो दशकों के बाद निर्देशन में लौटे हैं और उन्होंने ‘तन्वी: द ग्रेट’ के साथ एक बहुत ही अच्छी और समझदार फिल्म बनाई है. उनकी इस फिल्म में बड़े ड्रामे नहीं हैं. न ही हीरो-हीरोइन का रोमांस है. अनुपम खेर फिल्म की कहानी को ईमानदारी से कहते हैं और इसके जरिए वो दर्शकों का दिल जीत लेते हैं।
तन्वी की कहानी इसलिए शायद और गहरा असर करती है क्योंकि इसे किसी राइटर ने सुपरहिट, ब्लॉकबस्टर फिल्म बनाने के लिए नहीं लिखी है, बल्कि अपनी Niece तन्वी से इंस्पायर होकर अनुपम खेर ने खुद लिखी है। क्लाइमैक्स में सिल्वर स्क्रीन की तन्वी और अनुपम खेर की स्पेशल Niece तन्वी, दोनों तन्वी से मिलकर आपका दिल खुश हो जाता है और आंख नम हो जाती है।
WAR 2 लिए Hrithik Roshan अकेले नहीं, फरहान अख्तर भी चलेंगे बड़ा दाव





