
Tara Sutaria और Veer Pahariya का रिश्ता पक्का? एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए लव वर्ड्स
Tara Sutaria Veer Pahariya Video: तारा सुतरिया और वीर पहाड़िया को लेकर उड़ रही रूमर्स के बीच अब दोनों को साथ में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है।
Tara Sutaria Veer Pahariya Video: तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया पिछले कुछ समय से डेटिंग की अफवाहों को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। वहीं आज मुंबई एयरपोर्ट में दोनों को एक साथ देखा गया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर नेटिजेंस के बीच चर्चा का विषय बन चुका है। दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को कमेंट में अपना बताया है। ये देखकर फैंस भी हैरान रह गए थे और अब ये दोनों रिश्ते को कन्फर्म करने के बाद पहली बार साथ नजर आए हैं।
तारा और वीर का वायरल वीडियो
हाल ही में तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के बीच डेटिंग रूमर्स को लेकर कई खबरें सोशल मीडिया पर आईं। लेकिन आज वीर और तारा का मुंबई एयरपोर्ट में एक साथ देखने के बाद उनके रिश्तें को लेकर कई अटकलें शुरू हो गई हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस लेटेस्ट वीडियो में तारा और वीर दोनों सफेद रंग की ड्रेस में नजर आए। तारा सफेद को-ऑर्ड्स में कमाल की दिखीं, तो वहीं वीर बेज रंग की शर्ट और सफेद पैंट में बेहद हैंडसम दिखे। दोनों ने धूप का चश्मा पहना हुआ है, जिसमें दोनों स्टार्स स्टाइलिश नजर आ रहे हैं।
View this post on Instagram
बीते कुछ समय से दोनों की डेटिंग खबरों से बाजार गर्म बना हुआ है। वहीं दो दिन पहले ही दोनों ने सोशल मीडिया पर एक दूसरे को अपना बताया था। सोशल मीडिया पर इस पोस्ट के बाद से इनके रिश्ते को कंफर्म माना जाने लगा। हांलाकि दोनों ने अभी तक इन खबरों पर कोई रिएक्ट नहीं किया है। वहीं कई लोगों का अंदाजा है कि दोनों किसी प्रोजेक्ट में साथ काम कर रहे हैं।
बता दें कि वीर से पहले तारा सुतारिया आदर जैन के साथ रिश्ते में थीं। लेकिन कुछ समय बाद दोनों का रिश्ता टूट गया। वहीं तारा से पहले वीर सारा अली खान को डेट कर चुके हैं।





