Bigg Boss 19 में नेपोटिज्म पर छिड़ी बहस, गौरव खन्ना से भिड़े अमाल मलिक

Bigg Boss 19 Promo: रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ के मेकर्स ने हाल ही में एक नया प्रोमो रिलीज किया है जिसमें अमाल मलिक और गौरव खन्ना के बीच बहसबाजी होती हुई नजर आई।

Bigg Boss 19 दिन पर दिन दिलचस्प बनता जा रहा है। अमाल और तान्या की दोस्ती टूट गई है और अब अमाल, गौरव खन्ना, अशनूर और प्रणित के साथ समय बिताते हुए नजर आते हैं। अमाल को उन्हें अपने स्ट्रगल की कहानी सुनाते देखा जा रहा है, लेकिन गौरव हमेशा इस बात पर सवाल उठाते हैं कि क्या वाकई उन्होंने संघर्ष किया है? अब दोनों के बीच कुछ ऐसी बातें हुई जिसमें अमाल ने खुद को रिवर्स नेपोटिज्म का प्रोडक्ट बता दिया।

नेपोटिज्म पर छिड़ी बहस

शो ‘बिग बॉस 19’ (Bigg Boss 19) के प्रोमो कि शुरुआत हुई फरहाना भट्ट (Farhana Bhatt)से जो गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) से कहती हैं, ‘आपने 20 साल किया है ना टीवी तो मुझे लगता है तीन महीने आप एक्टिंग आराम से कर सकते है।’ जवाब में गौरव खन्ना ने कहा कि क्या मुझे ऑस्कर मिलना चाहिए? तो फरहाना भट्ट कहतीं हैं, ‘हाँ फेक के लिए ऑस्कर जरूर।’

ये सुन गौरव खन्ना का पारा बढ़ जाएगा और कहते हैं कि तुमने शुरू किया की किरदार निभा रहे हो फिर यही लाइन वो तीन से चार बार कह रही है। तभी इस पूरे मुद्द में अमाल मलिक गौरव को निशाना बनाते हुए कहेंगे कि किसी को फूट ऑन दी डोर मोमेंट नहीं मिला। वो फूट डोर मोमेंट भी किसी के पिता से नहीं मिला, उनको पता भी नहीं था कौन आया है। तीनों के बीच बहस छिड़ जाएगी।

इसके तुरंत बाद एक प्रोमो आया जिसमें अमाल मलिक (Amaal Mallik) की बहस गौरव खन्ना और मालती चाहर से होगी वो भी नेपोटिज्म टॉपिक के ऊपर। नेपोटिज्म टॉपिक पर बात इतनी बढ़ गई कि गौरव खन्ना वहाँ से उठकर चले गए तो फरहाना भट्ट हंसने लगी। मालती जो अमाल की बहुत अच्छी दोस्त हैं वो भी उनके फ़ैक्ट से संतुष्ट नहीं हुईं। देखना दिलचस्प होने वाला है कि ये नेपोटिज्म का मुद्दा कहाँ तक जाएगा।

Back to top button