
Bigg Boss 19: मालती चहर की वाइल्ड कार्ड एंट्री, तान्या मित्तल के उड़े होश
Bigg Boss 19: रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 19 में एक नई वाइल्डकार्ड एंट्री हुई है. मालती चाहर की एंट्री ने घर के अंदर तुरंत ही हलचल मचा दी. तान्या मित्तल के तो होश ही फाख्ता हो गए हैं.
Bigg Boss 19: टीवी का सबसे चर्चित और विवादित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ हर एपिसोड के साथ और दिलचस्प होता जा रहा है. जहां शो में पहले से ही तगड़ा ड्रामा, टशन और इमोशन देखने को मिल रहा है, वहीं अब इस हफ्ते शो में एक नई और खास एंट्री ने दर्शकों का ध्यान खींचा है. यह एंट्री किसी और की नहीं, बल्कि भारतीय क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन और एक्ट्रेस मालती चाहर की है, जो वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में घर में शामिल हुई हैं.
मालती चाहर ने उड़ाई तान्या की नींद
प्रोमो वीडियो में दिखाया गया कि तान्या मित्तल ने मालती चाहर से पूछा कि मैं बाहर अच्छी लग रही हूं या नहीं लग रही हूं। इसपर मालती ने कहा, “आप हमेशा ही साड़ी में नजर आती हो, लेकिन तुम्हारे पुराने सारे वीडियोज दिख रहे हैं।” उनकी बात पर तान्या मित्तल ने कहा कि मतलब मेरे ऊपर भरपूर रिसर्च की जा रही है। इसपर मालती चाहर ने जवाब देते हुए कहा, “तुम जो कह रही हो, अगर वो सच नहीं है अतीत में तो वो सब बाहर आ रहा है।”
View this post on Instagram
इसपर तान्या मित्तल ने कहा कि यार ये बकलावा वगेरह तो मैं करती ही हूं, ये तो आम बात है। उनकी बात पर मालती ने कहा, “हम भी करते हैं, हम नहीं बोलते ना। ये ऐसे कि तुम क्या दिखा रही हो तो लोग वही कैच कर रहे हैं। उदाहरण के तौर पर तू कह रही है कि तूने साड़ी पहनकर सबकुछ किया। लेकिन लोग देख रहे हैं कि तुमने मिनी स्कर्ट्स भी पहनी हैं।”
बिग बॉस 19 में मालती चाहर ने सुनाया अनसुना किस्सा
बातचीत के दौरान जब गौरव खन्ना ने मालती से उनके परिवार और खासतौर पर भाई दीपक चाहर के बारे में सवाल किया, तो मालती ने एक बेहद इमोशनल और गर्व से भरी कहानी साझा की. उन्होंने बताया, ”मेरे पापा ने भाई के लिए रिटायरमेंट लिया था, क्योंकि वह दीपक को एक सफल क्रिकेटर बनाना चाहते थे.”
ये भी पढ़े-
ये भी पढ़े-Bigg Boss 19 ‘ मे होगा जबरदस्त धमाल, सिस्टम हिलाने’ आ रहे एल्विश यादव
गौरव ने इस पर हैरानी जताते हुए पूछा, “क्या आपके पापा खुद क्रिकेटर थे?” इस पर मालती ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, “नहीं, वे सिर्फ गली क्रिकेटर थे. उन्हें खेलने का शौक था, लेकिन उन्होंने कभी प्रोफेशनली नहीं खेला. जब उन्होंने देखा कि दीपक में टैलेंट है, तो उन्होंने ठान लिया कि उसे क्रिकेटर बनाना है. उस वक्त भाई बंक मारकर सिर्फ खेलने जाता था, इसलिए पापा को रिटायरमेंट लेना पड़ा.”
ये भी पढ़े-
‘बैठना मत…’Amitabh Bachchan ने KBC के सेट पर जावेद अख्तर से कही ये बात
गौरव खन्ना ने इस पर कहा, ”दीपक वाकई एक बेहतरीन क्रिकेटर है.” बिग बॉस के घर में मालती चाहर की एंट्री से एक ओर जहां शो में नए समीकरण बनते नजर आ रहे हैं.
ये भी पढ़े-
सगाई की खबरों के बीच Rashmika Mandanna का पोस्ट, शेयर किया दिलचस्प किस्सा…





