Bombay नहीं Mumbai बोलो… कॉमेडियन Kapil Sharma को MNS नेता की चेतावनी

MNS Leader Threat on Kapil Sharma: कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में हर वीकेंड कई सेलेब्स आते हैं और खूब मस्ती मजाक किया जाता है। हाल ही में कपिल शर्मा को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना यानी MNS ने एक चेतावनी दी है।

MNS Leader Threat on Kapil Sharma: देश के सबसे पॉपुलर कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ को लेकर एक नई बहस छिड़ गई है। ये बहस ‘बॉम्बे बनाम मुंबई’ की है। शो में बॉलीवुड सेलेब्स और मेहमानों द्वारा ‘मुंबई’ को ‘बॉम्बे’ कहे जाने पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) ने कड़ी आपत्ति जताई है। राज ठाकरे की पार्टी के एक नेता ने कॉमेडियन कपिल शर्मा और नेटफ्लिक्स को धमकी दी है, जिसमें उन्होंने कहा है कि कपिल शर्मा शो में कई लोग मुंबई को ‘बॉम्बे’ बोलते हैं, वो ऐसा करना तुरंत बंद करें.

मुंबई के नाम को लेकर नाराजगी

MNS चित्रपट सेना प्रमुख अमेय खोपकर ने कपिल शर्मा और उनके शो पर नाराजगी जताते हुए एक्स पर पोस्ट किया है. जिसमें उन्होंने कहा कि भले ही मुंबई का नाम 30 साल पहले बदल दिया गया हो, लेकिन हिंदी फिल्मों, ओटीटी प्लेटफॉर्म और कपिल शर्मा शो में आज भी ‘बॉम्बे’ शब्द का इस्तेमाल हो रहा है.

Kapil Sharma Mns

MNS नेता ने क्या लिखा?

एमएनएस नेता ने कहा, ‘बॉम्बे का आधिकारिक नाम बदलकर मुंबई रखे जाने के 30 साल बाद भी, बॉलीवुड के कपिल शर्मा शो में सेलिब्रिटी मेहमानों, दिल्ली के राज्यसभा सांसदों, शो के एंकरों और कई हिंदी फिल्मों में बॉम्बे शब्द का जिक्र होता रहता है! 1995 में महाराष्ट्र सरकार और 1996 में केंद्र सरकार की आधिकारिक मंजूरी के बाद, यह चेन्नई, बेंगलुरु और कोलकाता से पहले मुंबई बन गया. इसे एक चेतावनी के बिना, मुंबई का जिक्र सम्मानपूर्वक करने का अनुरोध समझें.’

ये भी पढ़े-

‘Jolly LLB 3’ की रिलीज से पहले साथ दिखे जॉली बॉयज, Saurabh Shukla ने शेयर कीं तस्वीरें

MNS नेता ने अपनी पोस्ट में आगे कहा कि बाकी शहरों के नाम कपिल शर्मा सही लेते हैं, लेकिन हमारे शहर का अपमान क्यों कर रहे हैं. आपसे जो गलती हुई है, उसे सुधारिए. अगर ऐसा नहीं होता है तो एमएनएस की तरफ से आंदोलन होगा. उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर पिछले कई सालों से हम बोल रहे हैं, जो लोग मुंबई को बॉम्बे बोलते हैं उन्हें हमारे गुस्से का सामना करना ही पड़ेगा.

ये भी पढ़े-

Kantara Chapter 1 ने रिलीज से पहले की बंपर डील, करोड़ों में बिके फिल्म के OTT राइट्स

Janhvi Kapoor: बिना ब्लाउज की साड़ी में जाह्नवी कपूर का टशन, गोल्डन अवतार देख हैरान फ़ैस

 

 

Back to top button