Bigg Boss 19 में होगी इस हसीना की वाइल्ड कार्ड एंट्री, अब Tanya Mittal की खैर नहीं

Bigg Boss 19 Wild Card Entry: सलमान खान के विवादित शो बिग बॉस 19 के घर में एक वाइल्डेस्ट कंटेस्टेंट की एंट्री होने वाली है। बिग बॉस में जाने से पहले ही उन्होंने डिसाइड कर लिया है कि उनका टार्गेट कौन होगा।

Bigg Boss 19: सलमान खान का मोस्ट अवेटेड रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ का फैंस को लंबे समय से इंतजार था। आखिरकार दर्शकों का इंतजार 24 अगस्त को खत्म हो चुका है। रविवार के दिन जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी पर शो का प्रीमियर हो चुका है। रियलिटी शो के ऑन एयर होते ही शो में आने वाले पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट का नाम भी सामने आ गया है। बिग बॉस 19’ के हाल के एपिसोड में गौरव खन्ना और कुनिका सदानंद के बीच तीखी तकरार देखने को मिली थी जिससे घर में माहौल काफी गर्म हो गया था।

शिखा मल्होत्रा की बिग बॉस 19 में एंट्री

शिखा मल्होत्रा ने खुद सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर इस बात का खुलासा किया है। इस वायरल वीडियो में वह नर्स की ड्रेस पहनकर पैपराजी को मिठाई बांटती नजर आ रही हैं। इसके बाद उन्होंने साफ कर दिया कि वह बिग बॉस 19 में बतौर वाइल्डेस्ट कंटेस्टेंट एंट्री करने जा रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Filmy Sikander (@filmysikandar)

 

मीडिया को मिठाई खिलाते समय शिखा ने तान्या पर वार करते हुए कहा कि वो घर के अंदर जाकर उन्हें सबक सिखाएंगी, क्योंकि तान्या स्प्रिचुअल इनफ्लुएंस बनकर ऑडियंस को पागल बना रही हैं. जिसके बाद से सोशल मीडिया पर BB के बन कभी एक्टिविटी हो गए हैं और वो काफी एक्साइटेड दिखाई दे रहे हैं कि अब शो में तड़का लगेगा.

 

 

Back to top button