Bigg Boss 19: अभिषेक और अमल-बसीर का झगड़ा, कैप्टेंसी टास्क में मचा बवाल

Bigg Boss 19 में इस हफ्ते कैप्टन बनने की रेस में 5 कंटेस्टेंट्स हैं. वहीं कैप्टेंसी टास्क में सीक्रेट रूम में बैठीं नेहल चुडासमा अहम फैसला लेने वाली हैं। कहीं कंटेस्टेंट्स की लड़ाइयां हो रही है, तो कुछ की दोस्ती में दरार आ रही है।

Bigg Boss 19 Updates: सलमान खान के रियलिटी शो ‘ बिग बॉस 19 ‘ के बीते एपिसोड में नॉमिनेशन टास्क हुआ और घरवालों को दो टीमों में बांट दिया गया। जिसके बाद नेहल चुडासमा ने फैसला लिया और प्रणित मोरे, गौरव खन्ना, मृदुल तिवारी, अवेज दरबार, अशनूर कौर और नीलम गिरी इस हफ्ते बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो गए। इसके बाद अब जो प्रोमो सामने आया है, उसमें अमल मलिक, बसीर अली और अभिषेक बजाज के बीच भयंकर झगड़ा देखने को मिला है।

अभिषेक और अमल-बसीर का झगड़ा

फिर अवेज ने कहा कि ये तो प्रवोकिंग ही है तो अभिषेक भी बोले कि प्रवोक मत करो। फिर अमल बोले, ‘प्रवोक किया। जा कप्तान। मैं एक्सलेट होना चाहता हूं। धक्का मारता तो सीधा गांव पहुंचता। मेरे पास बेवकूफी भरे टॉपिक के लिए मत आओ।’ फिर प्रणित भी आए और उन्होंने कहा कि टच किया था। तो बसीर बोले कि वो तो बाद में आया था न। अमल ने भी धमकी देते हुए कहा कि वह टच करेंगे। शिकायत करनी है या हाथ उठना है तो उठाओ।

इतना ही नहीं बसीर ने सबके सामने अभिषेक को ‘फेल कप्तान’ तक कह डाला और उन्हें खूब बातें सुनाई. बसीर की बातें सुन अभिषेक भी चुप नहीं बैठे और अपनी गलती न मानते हुए कहा कि काम उनके हिसाब से सब ठीक है. साथ ही गहमागहमी में अभिषेक ने बसीर को “लचक” कहा, तो बसीर का गुस्सा और फूट पड़ा. उन्होंने भड़कते हुए कहा कि, “क्या कहना चाहते हो? क्या मेरी सेक्सुअलिटी पर सवाल उठा रहे हो? मेरी चाल पर कमेंट कर रहे हो?” इसके बाद दोनों के बीच गाली-गलौच भी हुई.

कैप्टन बनने की रेस में कौन-कौन?

बिग बॉस 19 के फैन पेज ‘बिग बॉस तक’ के मुताबिक इस बार कैप्टेंसी रेस में फरहाना भट्ट, अभिषेक बजाज, अवेज दरबार, गौरव खन्ना और कुनिका सदानंद हैं. इन पांचों के बीच कैप्टेंसी टास्क देखने को मिलेगा. टास्क में आखिर में इन पांच सदस्यों में से सिर्फ 2 कंटेस्टेंट्स ही रेस में बचेंगे, जिनका नाम है फरहाना और गौरव. वहीं अंतिम फैसला सीक्रेट रूम में बैठीं नेहल चुडासमा के हाथों में जाएगा. नेहल ही डिसाइड करेंगी की किसे वो कैप्टन बनाना चाहती हैं.

 

 

Back to top button