रियलिटी शो The 50 बना जंग का मैदान, भाव्या सिंह के आरोपों पर टूटीं दिव्या अग्रवाल

Divya Agarwal Divorce Rumors: रियलिटी शो The 50 में बड़ा बवाल सामने आया है, जिसमें एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल की पर्सनल लाइफ के बारे में खुलासा हुआ है। कंटेस्टेंट भाव्या सिंह ने दिव्या को उनके पति से अलग रहने पर ताना मारा।

Divya Agarwal Divorce Rumors: रियलिटी शो The 50 इस वक्त जियोहॉटस्टार और कलर्स टीवी पर प्रसारित हो रहा है। 50 दिनों तक 50 लाख के लिए हो रहे इस गेम शो में आए दिन कोई न कोई नई भसड़ देखने को मिलती है। लेटेस्ट एपिसोड में एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल पर को-कंटेस्टेंट भाव्या सिंह ने काफी पर्सनल कमेंट्स किए। दावा किया कि वह ‘गोल्ड डिगर’ हैं और पति अपूर्व पडगांवकर से अलग रहती हैं। बैल और बुद्धि टास्क के दौरान इनके बीच बहस शुरू हुई थी और पीठ पीछे एक-दूसरे की छीछालेदर की।

भव्या का रिएक्शन

भव्या ने टिश्यू देने से मना कर दिया। उन्हें लगा कि दिव्या ने बहुत बुरी तरह उनसे टिश्यू मांगा है। वॉशरूम से निकलने के बाद दिव्या बेडरूम की तरफ चली गईं और रिद्धि डोगरा के सामने रोने लगीं। दिव्या बोलीं, “मैंने लोगों के साथ दोस्ती बनाने में सालों बिताए हैं। हर शो में, मैं सबसे ज्यादा नफरत मुझसे की जाती है। मैं हमेशा अकेले खेलती हूं और जीतकर खुद को साबित करती हूं। अर्चना मेरी दोस्त है, फिर भी यहां वह मुझसे दुश्मन की तरह लड़ रही है। वह मुझे रात में 1 बजे फोन करती है और मदद मांगती है और यहां देखो।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Filmy Hoon (@filmyhoon2)

 

‘इसको लोग गोल्ड डिगर बोलते हैं’

तभी भव्या टिश्यू का पैकेट लेकर अंदर आईं और दिव्या पर चिल्लाने लगीं। रिद्धि और नेहल ने भव्या को रोकने की कोशिश की, लेकिन भव्या को जो कहना था उसने दिव्या से कह दिया। भव्या वहीं पर नहीं रुकीं। भव्या महल से बाहर गईं और सपना चौधरी से बोलीं, “ये इतनी (दिव्या अग्रवाल) नकली लड़की है, कोई आश्चर्य नहीं कि इसको लोग गोल्ड डिगर बोलते हैं… और मैंने इसको पॉडकास्ट पर पूछा है ये…. आप रिकॉर्ड पर देख सकते हैं कभी रिएलिटी शो करोगे? बोलती है नहीं, मैं ‘बिग बॉस’ जीत चुकी हूं। क्या उखाड़ लिया तुमने… पीआर कराके और स्पॉटिंग करा करे के, थोड़ा दिख जाती है हो। तुमने कुछ नहीं किया जिंदगी में फेक औरत है। सबके साथ फेक कर रही है।”

दिव्या अग्रवाल के तलाक की चर्चा?

दिव्या अग्रवाल की शादी 20 फरवरी 2024 को हुई थी। मराठी रीति-रिवाजों से वह मुंबई के ही घर में बिजनेसमैन अपूर्व पंडगांवकर की दुल्हन बनी थीं। इसकी कई सारी फोटो उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी, जिसे बाद में डिलीट कर दी थी। इससे ये हलचल हुई की इनके रिश्ते में खटास आ गई है। लेकिन बाद में एक्ट्रेस ने तलाक की खबरों को सिरे से खारिज किया था। कहा था कि प्रोफाइल को प्रोफेशनल बनाने के लिए शादी और पति के साथ वाली फोटोज-वीडियोज हटाए थे। वहीं, अपूर्व ने भी इसे अफवाह बताया था और कहा था कि वह अपनी शादीशुदा जिंदगी में खुश हैं।

Back to top button