
Bigg Boss 19: ‘मजाक के नाम पर बदतमीजी…’, शहनाज गिल के भाई की सलमान ने लगाई क्लास
Bigg Boss 19 Weekend Ka Vaar: इस हफ्ते वीकेंड का वार में सलमान खान ने किसी को भी नहीं बख्शा। और शहनाज गिल के भाई शहबाज बदेशा की बदमीजियों से तंग आकर सलमान ने उन्हें खरी-खोटी सुनाई दी।
Bigg Boss 19 Weekend Ka Vaar: ‘बिग बॉस 19’ में यह हफ्ता काफी उथल-पुथल रहा है। शायद ही कोई ऐसा कंटेस्टेंट रहा होगा, जिसने घर में तांडव न मचाया हो। कैप्टेंसी के लिए चिट्ठी वाले टास्क के दौरान तो हद ही पार हो गई। फरहाना ने नीलम की चिट्ठी फाड़ी, तो अमल ने उनकी खाने की प्लेट फेंक दी और उनके पैरेंट्स तक को घसीट लिया। वहीं, फरहाना ने नीलम को ‘भोजपुरी स्टाफ’ कहा था, तो मालती ने नेहल के कपड़ों पर कमेंट किया था…इन तमाम मुद्दों को लेकर सलमान किसी को भी नहीं बख्शने वाले और तबीयत से क्लास लगाएंगे।
‘वीकेंड का वार’ पड़ेगा शहबाज पर भारी
‘बिग बॉस 19’ के ‘वीकेंड का वार’ का नया प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में सलमान खान अपने पूरे स्वैग में नजर आए। प्रोमो में दिखाया गया कि सलमान, शहबाज बदेशा की क्लास लगाते दिख रहे हैं। प्रोमो में सलमान कहते हैं, ‘शहबाज कितने भी रिश्ते आपने इस घर में बनाए हैं मजाक की आड़ में बखूबी यूज करते थे। फिर उसके बाद मजाक का एक कपड़ा पहना देता है। एक बार और कहना चाहता हूं, हर बात पर मजाक-मजाक। देखने वालों को बहुत बदतमीज और इरिटेटिंग लग रहा है।’ इस प्रोमो से क्लियर है कि शहबाज पर उनका ही ये मजाक भारी पड़ गया।
View this post on Instagram
बिग बॉस 19 से सबसे पहले नतालिया जानोसजेक और नगमा मिराजकर को बाहर किया गया। उसके बाद आवेज दरबार घर से बाहर हुए। वहीं, बीते दिनों घर से जीशान कादरी भी बाहर हो गए हैं। ऐसे में अब शो में फरहाना भट्ट, गौरव खन्ना, बसीर अली, अशनूर कौर, अभिषेक बजाज, तान्या मित्तल, नेहल चुडासमा, अमाल मलिक, आईजी प्रणित मोरे, कुनिका सदानंद, नीलम गिरी, मृदुल तिवारी, शहबाज बदेशा और मालती चाहर बचे हैं।





