‘Tere Ishk Mein’ टॉप ओपनर की लिस्ट में शामिल, ‘गुस्ताख इश्क’ की धीमी शुरुआत

Tere Ishk Mein Box Office: धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। साल 2025 की ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है।

Tere Ishk Mein Box Office: कृति सेनन और धनुष की म्यूजिकल रोमांटिक फिल्म ‘तेरे इश्क में’ का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस रिजल्ट सामने आ चुका है। ‘सैयारा’ और ‘एक दीवाने की दीवानियत’ के बाद ये साल की तीसरी बड़ी रोमांटिक फिल्म है। पहले दिन की धमाकेदार कमाई के साथ धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में साल 2025 की पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवीज की लिस्ट में है।

तेरे इश्क में

धनुष और कृति सेनन की अदाकारी वाली फिल्म ‘तेरे इश्क में’ का दर्शकों को काफी इंतजार था। अब यह इंतजार खत्म हुआ। 28 नवंबर को यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। पहले दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की। ओपनिंग डे पर इसने 16.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट 85 करोड़ रुपये है। इस लिहाज से इसकी पहले दिन की कमाई काफी अच्छी है।

गुस्ताख इश्क

फातिमा सना शेख और विजय वर्मा की अदाकारी वाली फिल्म ‘गुस्ताख इश्क’ ने भी 28 नवंबर को सिनेमाघरों पर दस्तक दी। दर्शकों से इस फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जलवा नहीं दिखा सकी। ओपनिंग डे पर इसने सिर्फ 50 लाख रुपये ही कमाए। इस फिल्म का बजट 25 करोड़ रुपये बताया जाता है। इस लिहाज से फिल्म की कमाई बहुत कम है।

120 बहादुर

फरहान अख्तर की अदाकारी वाली फिल्म ‘120 बहादुर’ की एक हफ्ते के बाद कमाई लाखों में सिमट गई है। शुक्रवार को इसने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 47 लाख रुपये का कलेक्शन किया। आठ दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 15.47 करोड़ रुपये हो गया है।

मस्ती 4

कॉमेडी फिल्म ‘मस्ती 4’ की एक हफ्ते के बाद हालत बहुत खराब हो गई है। शुक्रवार को फिल्म की कमाई सिर्फ 22 लाख रुपये रही। इस फिल्म ने आठ दिनों में कुल 14.07 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसमें रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी अहम किरदार में हैं।

Back to top button