
कानूनी पचड़े में फंसा Kapil Sharma का शो, नेटफ्लिक्स को मिला कानूनी नोटिस
The Great Indian Kapil Show: कपिल शर्मा का शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के हालिया एपिसोड में कुछ ऐसा हुआ, जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया और नेटफ्लिक्स को 25 करोड़ का नोटिस मिल गया।
The Great Indian Kapil Show: बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार के साथ अपने बहुप्रतीक्षित फिनाले से ठीक पहले, द ग्रेट इंडियन कपिल शो कानूनी पचड़े में पड़ गया है। एक रिपोर्ट के अनुसार, निर्माता फिरोज़ ए. नाडियाडवाला ने नेटफ्लिक्स और शो के निर्माताओं को ₹25 करोड़ का कानूनी नोटिस भेजा है, जिसमें उन पर हेरा फेरी फ्रैंचाइज़ी के प्रतिष्ठित बाबूराव गणपतराव आप्टे किरदार का बिना अनुमति के इस्तेमाल करने का आरोप लगाया गया है।
नेटफ्लिक्स को मिला कानूनी नोटिस
इससे पहले कपिल शर्मा शो विवादों में घिर गया है। दरअसलस, हेरा फेरी के निर्माता फिरोज नाडियाडवाला ने नेटफ्लिक्स और शो की प्रोडक्शन कंपनी को 25 करोड़ का कानूनी नोटिस भेज दिया है। वजह है ‘बाबूराव’ का किरदार। दरअसल, शो में जब अक्षय कुमार गेस्ट बनकर पहुंचे, तो सेट पर सभी को गुदगुदाने के लिए कीकू शारदा ने ‘हेरा फेरी’ के बाबूराव के गेटअप में एंट्री ली। ‘बाबूराव’ बन कीकू शारदा ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया, लेकिन यही चीज फिरोज नाडियावाला को रास नहीं आई।
ये भी पढ़े- Movie Review: आदित्यनाथ की अनसुनी दास्तां, अजय से योगी…योगी से मुख्यमंत्री का सफर…
फिरोज नाडियाडवाला ने रखी ये शर्त
फिरोज नाडियाडवाला की टीम के मुताबिक, ‘बाबूराव’ नाडियाडवाला परिवार का रजिस्टर्ड ट्रेडमार्क है. मामले को कॉपीराइट एक्ट के तहत भी दर्ज कराया गया है. बताया जा रहा है कि इसमें धारा 14 का भी जिक्र किया गया है. फिरोज नाडियाडवाला की कानूनी टीम ने मांग की है कि नेटफ्लिक्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और किसी भी थर्ड-पार्टी चैनल से सभी सेगमेंट्स को तुरंत हटा लिया जाए. उन्होंने लिखित में मांगा कि वह भविष्य में ऐसा नहीं होगा और बिना इजाजत इस्तेमाल नहीं करेंगे. प्रोड्यूसर ने 24 घंटे के अंदर माफी मांगने की बात भी कही है.
ये भी पढ़े- Kantara Chapter 1 के हिन्दी Trailer का ऐलान, Hrithik Roshan इस दिन करेंगे लॉन्च
नाडियाडवाला की वकील ‘बिग बॉस 17’ की एक्स कंटेस्टेंट सना रईस खान हैं और उनका कहना है कि ये कमर्शियल फायदे के लिए चोरी की गई है.
ये भी पढ़े- Kalki 2 से बाहर होने पर भड़की Deepika Padukone, फिल्म मेकर्स को सुनाया…





