
TMMTMTTM Review: हैंडसम कार्तिक-मैच्योर अनन्या, एंटरटेनर है ये अनोखी लव स्टोरी
TMMTMTTM Review: कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी‘ शुक्रवार को रिलीज हो चुकी है। छह साल बाद एक साथ आई इस जोड़ी की यह रोमांटिक कॉमेडी रिलीज से पहले से ही चर्चा में थी
TMMTMTTM Review: कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की जोड़ी छह साल बाद फिर एक साथ नजर आई है. फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ (Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri) रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है. यह रोमांटिक कॉमेडी दर्शकों के बीच खासी चर्चा बटोर रही है। कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे के साथ फिल्म में नीना गुप्ता, जैकी श्रॉफ और टीकू तलसानिया फिल्म में नजर आ रहे हैं. फिल्म का निर्देशन समीर विद्वांस ने किया है, जिन्होंने इससे पहले कार्तिक की ‘सत्यप्रेम की कथा’ का निर्देशन किया था। आइए जानते हैं कैसी है फिल्म।
क्या है फिल्म की कहानी
रे यानि कार्तिक आर्यन अपनी मम्मी पिंकी यानि नीना गुप्ता के साथ एक वेडिंग प्लानिंग एजेंसी चलाता है. अमेरिका में रहता है, इंडिया में एक शादी करवाने आया है और क्रोएशिया जाते हुए उसकी मुलाकात रूमी यानि अनन्या पांडे से होती है. फिर दोनों को प्यार तो होता है लेकिन एक ट्विस्ट के साथ, और फिर क्या कुछ होता है ये जानने के लिए थिएटर चले जाइए.
कमाल की लोकेशन्स पर हुआ है शूट
इस फिल्म में वो सब है जो हमें एक हिंदी फिल्म में चाहिए होता है. अच्छे दिखने वाले हीरो हीरोइन, कमाल की लोकेशन, कमाल के कॉस्टयूम, अच्छी कहानी, बढ़िया म्यूजिक, इमोशन और लास्ट में एक मैसेज, फिल्म की शुरुआत टिपिकल लव स्टोरी की तरह होती है, बढ़िया विजुअल दिखते हैं. क्रोएशिया की लोकेशन्स देखकर आपका वहां जाने का मन कर जाएगा.
सेकेंड हाफ में इमोशनल ट्विस्ट
आपको फर्स्ट हाफ में विजुअल तो अच्छे दिखते हैं लेकिन लगता है कि फिल्म में कुछ नया होगा या नहीं. लेकिन सेकेंड हाफ में फिल्म में ट्विस्ट आते हैं और फिल्म आपको इमोशनल भी करती है. एंड में आप एक मुस्कान के साथ थिएटर से बाहर निकलते हैं। गाने बढ़िया है। आपका कॉस्टयूम डिजाइनर को जादू की झप्पी देने का मन करता है। फिल्म में कई जगह अच्छे कॉमिक पंच हैं जो आपको हंसाते हैं। कुल मिलाकर ये एक फील गुड फिल्म है।
कैसी है स्टार कास्ट की एक्टिंग?
कार्तिक वैसे भी बॉलीवुड के सबसे मेहनती एक्टर्स में से एक हैं, जो वो अपनी बॉडी दिखाते हैं तो बस कुछ लोगों को टिकट के पैसे तो वहीं वसूल हो जाते हैं. कार्तिक आधा काम अपने लुक्स से करते हैं और बाकी अपनी एक्टिंग से। अनन्या काफी मैच्योर लगी हैं। एक एक्टर के तौर पर वो आगे बढ़ रही हैं और ये फिल्म इस बार को साबित करते हैं।
इस फिल्म में आलिया भट्ट की मिमिक्री करने वाली Chandni Bhabhda भी हैं. उनका काम बहुत इम्प्रेसिव हैं. जैकी श्रॉफ ने बढ़िया काम किया है. नीना गुप्ता अच्छी लगी हैं.
राइटिंग और डायरेक्शन
करन श्रीकांत शर्मा की राइटिंग ठीक है. फर्स्ट हाफ को थोड़ा और बेहतर बना सकते हैं. लेकिन सेकेंड हाफ में कसर पूरी हो जाती है. समीर विद्वंस का डायरेक्शन अच्छा है. उन्होंने एक्टर्स और लोकेशन्स को कमाल तरीके से इस्तेमाल किया है. कुल मिलाकर लव स्टोरीज और कार्तिक आर्यन के फैन हैं तो हर हाल में देखिए.





