आकांक्षा जिंदल ने Ex Abhishek Bajaj का किया पर्दाफाश, अश्नूर कौर को किया आगाह

Abhishek Bajaj: बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) में अभिषेक बजाज (Abhishek Bajaj) ने वीकेंड का वार में अपनी एक्स वाइफ आकांक्षा जिंदल को सोशल पैरासाइट बताया। अब आकांक्षा ने अभिषेक के बारे में कई शॉकिंग खुलासे किए हैं।

Abhishek Bajaj: बिग बॉस 19  (Bigg Boss 19) में वाइल्ड कार्ड एंट्री को लेकर जबरदस्त सस्पेंस बना हुआ है. पिछले हफ्ते वीकेंड का वार में सलमान खान ने ऐलान किया था कि इस हफ्ते घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री होने वाली है जिसमें किसी की एक्स वाइफ भी शामिल हो सकती है. एक्टर के इस ऐलान के बाद से घर के अंदर खलबली मची हुई है. अभिषेक बजाज (Abhishek Bajaj) और अश्नूर कौर के चेहरे का रंग ही उड़ गया था क्योंकि चर्चाएं थी कि अभिषेक की एक्स पत्नी आकांक्षा जिंदल जल्द ही घर में एंट्री ले सकती हैं.

“वो सिर्फ अच्छा बनने का दिखावा करता है”

आकांक्षा जिंदल ने लिखा, “वो सिर्फ अच्छा बनने का दिखावा करता है और वही कहता है जो लोग सुनना चाहते हैं। वह जिंदगी भर सच्चाई छिपाता रहा है – यही असली वजह है कि हमने तलाक लिया। उसने मुझे और दूसरी लड़कियों को भी दुख पहुंचाया है।” बता दें कि आकांक्षा जिंदल इससे पहले भी अभिषेक बजाज पर धोखेबाजी का आरोप लगा चुकी हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि स्कूल में अभिषेक ने उन्हें प्रपोज किया था और लंबे वक्त तक रिलेशनशिप में रहने के बाद उन्होंने शादी की थी।

आकांक्षा जिंदल अपने एक्स हस्बैंड अभिषेक बजाज पर गुस्सा निकालते हुए आगे लिखती हैं, वो सलमान सर के सामने झूठ बोलने से भी हिचकिचाता नहीं है. अपनी असली उम्र को छिपाया और अपनी शादी को दुनिया से छिपाकर रखा. ये दिखाता है कि ये आदमी असल में कितना झूठा है. वो नेशनल टीवी पर लोगों को गैसलाइट कर रहा है. अभिषेक का व्यवहार उसका पैटर्न पिछले 15 साल से नहीं बदला. वो 21साल की लड़की के साथ भी वही 15 साल पुराना गेम खेल रहा है. ‘शर्म’ नाम का शब्द इसके शब्दकोष में ही नहीं है’.

ये भी पढ़े-Naagin 7: एकता कपूर के शो में नागिन बनेगी ये हसीना, सलमान खान भी देखकर शॉक्ड

कब हुआ था अभिषेक बजाज का तलाक

आकांक्षा जिंदल ने यह भी कहा कि वह बदला लेने या ड्रामा करने के लिए यह सब नहीं कह रही हैं। वह चाहती हैं कि सच बाहर आए, जैसे आप बाकी कंटेस्टेंट्स के बारे में बात करते हैं। आकांक्षा ने हाल ही में यह भी रिवील किया था कि वह और अभिषेक ऑफिशियली 2020 नहीं बल्कि 2023 में अलग हुए थे।

 

  • Beta

Beta feature

Back to top button