
Bigg Boss 19: Awez Darbar के एविक्शन पर भड़के Elvish Yadav, बताया अनफेयर…
Bigg Boss 19: अशनूर कौर और प्रणित मोरे से ज्यादा फैन-फॉलोइंग होने के बावजूद आवेज दरबार को कम वोट मिले और वह बेघर हो गए। आवेज के एविक्शन पर एल्विश यादव ने अपनी राय रखी है।
Bigg Boss 19: टीवी के सबसे चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में जैसे-जैसे हफ्ते बीत रहे हैं, वैसे-वैसे घर के अंदर का माहौल भी गरमाता जा रहा है। जहां एक तरफ दोस्ती बढ़ती नजर आ रही है, वहीं दूसरी ओर झगड़े और मतभेद भी अब अपने चरम पर हैं। दर्शकों को हर दिन नया ट्विस्ट देखने को मिल रहा है। इस हफ्ते आवेज दरबार (Awez Darbar) का एविक्शन शॉकिंग था। अब आवेज के एविक्शन पर एल्विश यादव ने अपनी नाराजगी जाहिर की है। जानिए उन्होंने क्या कहा है।
एल्विश यादव का रिएक्शन
आवेज के एविक्शन के बाद एल्विश यादव ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने कहा, “अभी-अभी इवेंट खत्म हुआ और पता चला कि बिग बॉस से आवेज भाई बाहर हो गया है और गौहर आई थी उसे समझाने कि कैसे उसको ज्यादा दिखना है। क्या नहीं कर रहा, क्या गलत कर रहा है, क्या सही कर रहा है और उसी दिन उसको निकाल दिया तो मुझे यह थोड़ा अनफेयर लगा क्योंकि उसको ले जाने तो नहीं आई होगी। उसको समझाने आई थी तो उसको आगे तक रखना चाहिए था और वह बहुत अच्छा खेल रहा था। यह बहुत अनफेयर है। मुझे यह सही नहीं लगा।”
अवेज दरबार हुए शो से बाहर
‘बिग बॉस 19’ से एक और कंटेस्टेंट का पत्ता इस हफ्ते कट गया है और वो कोई और नहीं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अवेज दरबार हैं। शनिवार को गौहर खान ने आकर उन्हें सलाह भी दी थी कि वह अच्छे से गेम खेलें और उचित मुद्दों पर घर के अंदर अपनी राय रखें, लेकिन रविवार को अवेज लोगों से कम वोट मिलने की वजह से बाहर हो गए। उनके इस एविक्शन ने बहुत से लोगों को शॉक्ड कर दिया है।
ये भी पढ़े-
Bigg Boss 19: वीकएंड वार पर मचेगा धमाल, वरुण-जान्हवी संग कई सितारों का होगा जलवा
आवेज दरबार का एविक्शन इसलिए भी शॉकिंग है कि उन्हें अशनूर कौर और प्रणित मोरे से भी कम वोट्स मिले। उनकी फैन-फॉलोइंग इन दोनों कंटेस्टेंट्स से कई गुना ज्यादा थी।





