
Bigg Boss 19 में आया एक और ट्विस्ट, शॉकिंग एविक्शन में ये कंटेस्टेंट बाहर
Bigg Boss 19 Eliminated Contestant: विवादित शो बिग बॉस सीजन 19 में पिछले हफ्ते पांच कंटेस्टेंट्स पर एलिमिनेशन की तलवार लटकी थी। अब आखिरकार बिग बॉस के घर से एक कंटेस्टेंट की विदाई हो गई है।
Bigg Boss 19 Eliminated Contestant: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में इस हफ्ते फिर एक बड़ा झटका लगने वाला है. पिछले हफ्ते जहां बसीर अली और नेहल चुडासमा की डबल एविक्शन ने सभी को हैरान कर दिया था. वहीं, इस हफ्ते घर से बाहर जाने वाले का नाम सुनकर भी झटका लगने वाला है। डबल एविक्शन के इस झटके को फैंस और बिग बॉस के घरवाले भूल भी नहीं पाए थे कि इस हफ्ते जो होने वाला है, वो हैरान करने वाला है। वो कौन है जिसे एलिमिनेट किया गया है, जानिए इस बारे में।
बिग बॉस 19 से कौन हुआ एविक्ट?
जो कंटेस्टेंट इस हफ्ते बिग बॉस 19 से बाहर हुआ है, वो नीलम गिरी (Neelam Giri Eviction) बताई जा रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हफ्ते नीलम गिरी एविक्ट हो चुकी हैं। सोशल मीडिया पर उनके साढ़े पांच मिलियन से ज्यादा फैन-फॉलोइंग है। इसके बावजूद वह इस हफ्ते बच नहीं पाईं।
View this post on Instagram
मालूम हो कि उन्हें बचाने के लिए कई कंटेस्टेंट्स साथ आए थे, लेकिन अब बताया जा रहा है कि कम वोट की वजह से उन्हें शो से जाना पड़ा। हालांकि, अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। एविक्शन वाला एपिसोड रविवार को वीकेंड का वार में दिखाया जाएगा।
अशनूर और फरहाना भी बिग बॉस 19 के घर में बने रहने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं. फरहाना ने शो में सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है, भले ही वह कभी-कभी टॉक्सिक नजर आती हों. फरहाना को एक स्ट्रॉन्ग कंटेंडर के तौर पर देखा जाता रहा है. हालांकि कंट्रोवर्सी से भी दूर नहीं रही हैं.





