
Bigg Boss 19: मीडिया राउंड में भड़की तान्या मित्तल, राम नाम पर गरमाया माहौल
Bigg Boss 19 Finale Week: फिनाले वीक में कंटेस्टेंट्स को ग्रिल करने के लिए घर में मीडिया इकट्ठी हुई थी। तान्या मित्तल काफी कॉन्फिडेंस से जवाब दे रही थीं लेकिन कॉन्फ्रेंस के बीच उन्हें अचानक से गुस्सा आ गया, जानें पूरा मामला।
Bigg Boss 19 Finale Week सलमान खान के धमाकेदार शो ‘बिग बॉस 19’ ने छोटे पर्दे पर धमाल मचाया हुआ है। शो का हर एक एपिसोड भी कमाल का होता है। वहीं बीते दिन के एपिसोड में भी बवाल के साथ-साथ धमाल देखने को मिला। जहां ड्यूटीज को लेकर गौरव खन्ना और तान्या मित्तल की बहस हो गई तो वहीं दूसरी ओर मीडिया राउंड में कंटेस्टेंट्स को तीखे सवालों का सामना करना पड़ा। प्रणित मोरे को मीडिया राउंड में ‘कटप्पा’ का टैग मिला। वहीं तान्या मित्तल को उनकी पर्सनालिटी और गेम को लेकर आड़े हाथों लिया गया।
राम-राम पर हो गई बहस
बिग बॉस 19 में जब अनाउंस हुआ कि घरवालों को मीडिया से मुखातिब होना है तो तान्या काफी खुश थीं। वह बोलती दिखीं कि पहली बार मुंबई की मीडिया से मिलेंगी जो कि उनके लिए आ रही हैं, इस बात से वह काफी खुश हैं। तान्या मित्तल से कई सवाल पूछे गए। वह हर जवाब की शुरुआत में रिपोर्टर का नाम लेकर राम-राम बोल रही थीं। उनके जवाब भी लगभग कॉमन थे हालांकि तान्या में कॉन्फिडेंस दिख रहा था। 4-5 बार सेम पैटर्न रिपीट होने के बाद तान्या ने जैसे ही राम-राम कहा कुछ रिपोर्टर्स हंस पड़े।
View this post on Instagram
तान्या को आ गया गुस्सा
इस पर तान्या ने कहा, मैं अपने रामजी पर बहुत भरोसा करती हूं। वह बोलीं, हमारे यहां जब किसी को ग्रीट करते हैं तो ऐसे ही करते हैं। मैं आपसे रिक्वेस्ट करूंगी कि इस पर ना हंसे थोड़ा से डेकोरम लगेगा यहां का भी। मुझे भी अच्छा लगेगा कि मैं नमस्ते की जगह जयश्री राम बोलती हूं।
तान्या को मिला जवाब
इस पर मीडिया के लोगों ने तान्या को बताया कि वे सब भगवान राम को बहुत मानते हैं। एक जर्नलिस्ट ने तान्या को जवाब दिया, ‘हम सब यहां जितने बैठे हैं, मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम की हम बहुत इज्जत करते हैं। जो आप बोल रही हैं, हम आप पर हंसे थे क्योंकि आप बहुत प्रिडिक्टिबल हो गई हैं तो आप प्लीज गलत नैरेटिव मत सेट कीजिए।’





