
भाड़े के कपड़े पहनती है Tanya Mittal? डिजाइनर ने इंस्टा पोस्ट में किया इज्जत का कबाड़ा
Tanya Mittal: ‘बिग बॉस 19’ की सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरने वाली कंटेस्टेंट तान्या मित्तल अब भी हेडलाइन्स में बनी हुई हैं। तान्या पर उनकी स्टाइलिस्ट रिद्धिमा शर्मा ने पेमेंट न करने का आरोप लगाया है।
Tanya Mittal: तान्या मित्तल बिग बॉस 19 की सेकेंड रनर अप रहीं. उन्होंने तीसरे स्थान पर अपना सफर खत्म किया. तान्या बिग बॉस 29 की सबसे चर्चित कंटेस्टेंट्स में से एक थीं. पूरे शो के दौरान उन्होंने एक से बढ़कर एक बयान देकर खूब सुर्खियां बटोरीं. कभी 150 बॉडीगार्ड होने का दावा, तो कभी करोड़ों की मालकिन और कभी किचन में लिफ्ट होने का दावा करने की वजह से तान्या मित्तल सुर्खियों में छाई रहीं, लेकिन शो के बाहर आते ही वो विवादों में घिर गई हैं. एक डिजाइनर ने तान्या पर भाड़े के कपड़े पहनने और उनकी पेमेंट न करने का आरोप लगाया है.
तान्या मित्तल पर स्टाइलिस्ट के आरोप
बुधवार को स्टाइलिस्ट रिद्धिमा शर्मा ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने तान्या मित्तल पर अपने बकाया न देने का आरोप लगाया। अपनी पोस्ट में रिद्धिमा ने बताया कि तान्या की टीम ने उनके साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया। रिद्धिमा ने इस नोट के साथ एक वीडियो भी शेयर किया जिसमें तान्या से उनकी साड़ियां लेकर सवाल किया जा रहा है।
रिद्धिमा ने कहा, “उन्हें कपड़े बहुत पसंद आए, पर एक बार भी उन्होंने तारीफ नहीं की। अब वह टेलर और डिजाइनर की बातें कर रही हैं। कैसी एटीट्यूड है ये। वाह। क्या यही सम्मान है।” रिद्धिमा ने दावा किया कि तान्या की टीम ने उन्हें धमकी दी कि अगर आज की साड़ी नहीं आई तो पेमेंट नहीं होगा।
&nb
View this post on Instagram
रिद्धिमा के आरोपों के मुताबिक तान्या मित्तल को उन्होंने जो साड़ियां भेजी थीं वो सारी काफी मेहंगी थीं. बकौल डिजाइनर रिद्धिमा तान्या का हर कपड़ा 50 हजार रुपए की कीमत के आसपास का था. उनके लहंगे की कीमत की करीबन 58 हजार रुपए थे, लेकिन फिर वो काफी कम पैसे ले रही हैं. उन्होंने अपने आरोपों में आगे कहा कि तान्या कि तरफ से उन्हें धमकी दी गई कि अगर वो आज का आउटफिट नहीं भेजेंगी तो उन्हें पैसे नहीं मिलेंगे और फिर इंफ्लुएंसर की टीम ने पैसे नहीं दिए.
उन्होंने लिखा, “ये कैसा व्यवहार है। कल उन्हें दोपहर 1.30 बजे सिद्धिविनायक जाना था और सुबह 11 बजे मेरा फोन आया कि उन्हें तुरंत आउटफिट चाहिए। फिर भी मैंने एक घंटे के अंदर सब अरेंज कर दिया। यहां तक कि पोर्टर की डिलीवरी का पेमेंट भी मैंने किया।”
उन्होंने पूछा, “पिछले दो वीकेंड वार का आउटफिट मेरा था। उसका पेमेंट कहां है। ग्रैंड फिनाले के लिए मैंने उनके भाई का आउटफिट स्टाइल किया था। उसका पेमेंट कहां है। कल के आउटफिट का पेमेंट कहां है। मैंने हर बार अपना काम समय पर किया। और ये एटीट्यूड दिखाता है कि वह कैसी हैं। बहुत बढ़िया तान्या और पूरी टीम। भगवान आप सबका भला करे। मैं सभी डिजाइनर्स, टेलर्स और स्टाइलिस्ट्स को सम्मान देती हूं।”





