Bigg Boss 19: वीकेंड का वार में भाईजान के हत्थे चढ़ा कॉमेडियन, पुराने जोक्स पर भड़के सलमान खान

Bigg Boss 19 Weekend Ka Vaar : बिग बॉस 19 का पहले वीकेंड का वार के प्रोमो में सलमान खान ने प्रणित मोरे से अपनी बेइज्जती का बदला लिया है। इसके अलावा कुनिका को गौरव खन्ना की असलियत का पता चला है।

Bigg Boss 19 Weekend Ka Vaar: बिग बॉस सीजन 19 का पहला वीकेंड का वार आज है। होस्ट सलमान खान पहली बार 16 कंटेस्टेंट्स को आईना दिखाते हुए नजर आएंगे। मगर इस बार बात सिर्फ घर के अंदर की नहीं बल्कि बाहर की भी होगी। एक कंटेस्टेंट को सलमान बुरी तरह झाड़ेंगे। दरअसल, शो में स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे भी हैं। प्रणित ने अपनी कई परफॉरमेंस में सलमान और उनकी फिल्मों, एक्टिंग को लेकर तंज कसे हैं। अब सलमान को मौक़ा मिला अपनी बेइज्जती का बदला लेने का।

क्या बोले सलमान खान?

जियो हॉटस्टार ने ‘बिग बॉस 19 वीकेंड का वार’ का एक प्रोमो शेयर किया है, जिसमें सलमान खान ने कहा, “प्रणीत… स्टैंड अप कॉमेडियन।” इसके बाद कंटेस्टेंट ने कहा, “जी सर”। फिर सलमान ने कहा, “मुझे पता है कि आपने मुझ पर क्या-क्या बोला है, जो कि सही नहीं है। जोक्स जो आपने मारे हैं मेरे ऊपर, अगर आप मेरी जगह होते और मैं अंदर आपकी जगह होता, तो आप कैसे रिएक्ट करते। लेकिन आपको लोगों को हंसाना था… मेरा नाम इस्तेमाल करके। आपने वो किया। मुझे नहीं लगता कि अब आपको उस बेल्ट की जरूरत है।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

 

क्या प्रणीत मोरे हैं टारगेट पर?

आपको बताते चलें कि प्रणीत मोरे एक स्टैंडअप कॉमेडियन हैं और वो कॉमेडी वीडियोज बनाते हैं। उन्होंने कुछ वीडियोज सलमान खान पर भी बनाए हैं, अभिनेता उसी का जिक्र कर रहे हैं। आज 30 अगस्त को बिग बॉस 19 का वीकएंड वार होने वाला है, जिसमें साफ हो जाएगा कि प्रणीत के साथ क्या होता है।

ये भी पढ़े-

Pawan Singh के कमर छूने वाले वीडियो पर Anjali Raghav का रिएक्शन, भड़की हरियाणा की आर्टिस्ट

बिग बॉस 19 में कई कंटेस्टेंट शामिल हुए हैं। इनमें अश्नूर कौर, जीशान कादरी, तान्या मित्तल, नगमा मिराजकर, अवेज दरबार, नेहल चुडासमा, अभिषेक बजाज, बसीर अली, गौरव खन्ना, नतालिया जानोसजेक, प्रणित मोरे, फरहाना भट्ट, नीलम गिरी, कुनिका सुदानंद, अमाल मलिक और मृदुल तिवारी जैसे नाम शामिल हैं।

ये भी पढ़े-

Bigg Boss 19 में होगी इस हसीना की वाइल्ड कार्ड एंट्री, अब Tanya Mittal की खैर नहीं

 

Back to top button