Elvish Yadav के फैंस ने दिव्यांका त्रिपाठी को किया ट्रोल, एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब

Elvish Yadav: टीवी की बहू दिव्यांका त्रिपाठी लाफ्टर शेफ 2 में मेहमान बनकर आई थीं। इस दौरान वह एल्विश से मिलते हुए उनके और समर्थ के नाम में कंफ्यूज हो गई जिसके बाद Youtuber के फैंस ने ट्रोल किया।

Elvish Yadav: टीवी की मशहूर अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी ने सभी ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। जी हां हाल ही में दिव्यंका कुकिंग शो ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ में नजर आईं, जहां उनकी मुलाकात यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी विनर एल्विश यादव से हुई। लेकिन जैसे ही दिव्यांका ने एल्विश को कोई और कलाकार समझ लिया और उनका नाम भी समर्थ लिया तो एल्विश के फैंस नाराज हो गए। इसके बाद एल्विश के फैंस ने उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया।

एल्विश की फैन आर्मी पर बोलीं दिव्यांका

दिव्यांका त्रिपाठी ने कहा, “मैं उन सच्चे एल्विश यादव फैंस का शुक्रिया अदा करना चाहूंगी जिन्होंने मुझसे अच्छा बर्ताव किया। सच्चे फैंस से कहना चाहूंगी कि सबसे पहले अपने आइडल की इज्जत को ध्यान में रखते हुए बोलो। साथ ही उन ट्रोल्स का शुक्रिया अदा करना चाहूंगी जिन्होंने मेरा इंगेजमेंट (इंस्टाग्राम पर) बढ़ाया है।” दिव्यांका ने कहा कि उनका भीतरी ‘सिस्टम’ फौरन ही तुम्हारी भद्दी बातों को वापस तुम्हारी और तुम्हारे परिवार की तरफ उछाल देता है। कर्म कहता है कि जिन्होंने अच्छा बर्ताव किया उन पर हमेशा भगवान की कृपा बनी रहेगी।”

Divyanka Tripathi TROLLED For Not Recognising Elvish Yadav, Slams His Fans Over 'Foul Language' | Television News - News18

बात करें शो की तो ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ अब अपने ग्रैंड फिनाले की ओर बढ़ रहा है, जो 27 जुलाई को प्रसारित होने वाला है। इस शो में टीवी और सोशल मीडिया की कई नामी हस्तियां नजर आ चुकी हैं। वहीं दिव्यांका त्रिपाठी, जो पहले ‘ये है मोहब्बतें’ और ‘बनूं मैं तेरी दुल्हन’ जैसे शो में नजर आई हैं, अब ओटीटी पर भी सक्रिय हो चुकी हैं। हाल ही में उन्हें ‘द मैजिक ऑफ शिरी’ में देखा गया था।

तुलसी विरानी ने दी बा को श्रद्धांजलि, जल्द शुरू हो रहा ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी

 

 

  • Beta

Beta feature

Back to top button